Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

नशे के काफ सिरप को लेकर एक युवक की हत्या , सात गिरफ्तार 

ठाणे [ इमरान खान ] मुंब्रा के रशीद कंपाउंड में नशे करने के लिए इस्तेमाल करने वाली कफ सिरप को लेकर हुए विवाद में एक ब्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
     मृतक की पहचान सरनाम [ 35 ] के रूप में हुई है।  मुंब्रा पुलिस थाने वरिष्ठ निरीक्षक अशोक कडलग ने बताया कि मुंब्रा बाईपास टोल नाके के पास राशिद कंपाउंड झंडे वाला बाबा इलाके में नशा करने के लिए कफ सिरप को लेकर रात के समय विवाद हुआ। उसके बाद कुछ लोगो ने सरनाम पर धारदार हथियार से हमला किया जिसमें उसकी मौत हो गई। सरनाम मूल रूप से यूपी के बहराइच जिले का रहने वाला है। पुलिस ने शव को अपने  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने सात लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। मुंब्रा पुलिस आगे की छानबीन कर रही है।

संबंधित पोस्ट

तीन वाहन चोर को गिरफ्तार कर पुलिस के गस्तीदल ने चार वाहन किया बरामद

Aman Samachar

जन-जन के जीवन को करें खुशियों से आलोकित – महेश बंसीधर अग्रवाल 

Aman Samachar

विधवाओं को ‘गंगा भागीरथी’ संबोधित करने का प्रस्ताव वापस लेने की मांग

Aman Samachar

केवणीदिवे के विकास काम का सांसद कपिल पाटील के हाथो हुआ लोकार्पण

Aman Samachar

सिडबी के नए उप प्रबंध निदेशक के तौर पर श्री सुदत्त मंडल ने प्रभार ग्रहण किया

Aman Samachar

ग्रैंड सेंट्रल पार्क युवाओं और बूढ़ों के लिए आनंददायक साबित होगा – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!