Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वैश्विक कोविड की स्थिति को देखते मनपा आयुक्त ने दिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश 

ठाणे [ युनिस खान ]  चीन, जापान और फ्रांस में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए केंद्र और राज्य के दिशानिर्देश के मद्देनजर स्वास्थ्य व्यवस्था को अलर्ट कर दिया गया है। इसके लिए ठाणे मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने ठाणे मनपा के स्वास्थ्य विभाग की आपात बैठक कर शहर में प्रतिदिन होने वाले कोविड जांच एवं टीकाकरण की समीक्षा की है।

         ऑमिक्रॉन के नए वेरिएंट बीएफ-7 के मरीज चीन में बड़े पैमाने पर मिले हैं और भारत में गुजरात और उड़ीसा राज्यों में भी चार मरीज मिले हैं।  आयुक्त बांगर ने जानकारी देते  हुए स्वास्थ्य विभाग को एलर्ट रहने के लिए कहा है।

       उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि ठाणे मनपा क्षेत्र में आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच की संख्या कम है प्रतिदिन 2000 जांच तक हो। उन्होंने उल्लेख किया कि यह मामला इसलिए महत्वपूर्ण है ताकि कोविड परीक्षणों के माध्यम से वस्तुनिष्ठ रूप से कोविड के प्रसार की सीमा को जाना जा सके, जिससे कोविड के प्रसार की सही जानकारी मिलती रहे। छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल, पार्किंग प्लाजा, नागरिक स्वास्थ्य केंद्र, रेलवे स्टेशनों पर भी कोविड जांच शुरू करने के लिए कदम उठाने के निर्देश संबंधितों को दिए गए हैं।

      उन्होंने कहा है कि सैंपल लेने के 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट आ जाना बेहद जरूरी है, इसमें देरी न हो इसके लिए तीन शिफ्ट में 24 घंटे लैब की योजना बनाई जाए।  कोविड टीकाकरण पर जोर देते हुए अस्पताल में दवा की उपलब्धता, पर्याप्त ऑक्सीजन सिलेंडर , बेड आदि की व्यवस्था की जाए।

       मनपा आयुक्त ने केंद्र व राज्य सरकारों की ओर से कोविड की रोकथाम के दिशा-निर्देशों के अनुसार शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। बैठक में उपायुक्त मनीष जोशी, चिकित्सा अधिकारी डॉ.  योगेश शर्मा, डॉ.  प्रसाद पाटिल आदि मौजूद थे।

मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने नागरिकों से अपील की है कि वैश्विक स्तर पर कोविड की स्थिति को देखते हुए हमें बेहद सतर्क रहने की जरूरत है और कोविड का खतरा अभी भी टला नहीं है, इसे ध्यान में रखते हुए भीड़भाड़ वाली जगहों पर कोविड रोकथाम नियमों का पालन करें।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी महानगरपालिका में बाळशास्त्री जांभेकर जयंती पर अभिवादन

Aman Samachar

पुलिस कालोनी की घटिया दर्जे की मरम्मत कार्य करने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डालने की मांग 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से मैं सुरक्षित बैंकिंग विषय पर संगोष्ठी

Aman Samachar

ज्योतिष और फिल्म क्षेत्र की दो हस्तियों का महामिलन

Aman Samachar

दिवा की पानी समस्या को लेकर भाजपा ने मनपा मुख्यालय पर निकाला हंडा मोर्चा 

Aman Samachar

इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड ने विकसित कर हेपेटाइटिस ए वैक्सीन ‘हेविश्योर®’ किया लॉन्च 

Aman Samachar
error: Content is protected !!