Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

विकास कार्यों से प्रभावित नागरिकों को मनपा उपलब्ध कराए वैकल्पिक जगह

 भिवंडी [ एम हुसेन , 11 जून 2021 ]  मनपा क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न विकास कामों के साथ सड़क विस्तारीकरण में प्रभावित दुकानदारों एवं जमीन मालिकों को मनपा वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराए। इस प्रकार की मांग भाजपा भिवंडी जिलाध्यक्ष एवं स्थायी समिति के सदस्य संतोष एम शेट्टी ने मनपा आयुक्त से की है।
            मनपा आयुक्त को दिए गए ज्ञापन में संतोष शेट्टी ने कहा है कि शहर में किए जा रहे विभिन्न विकास कामों एवं सड़क विस्तारीकरण आदि में दुकानें एवं मकान आदि प्रभावित हो रहे हैं। जिसके लिए प्रभावित दुकानदारों एवं जमीन मालिकों आदि को उनके जमीन एवं दूकान का मुआबजा देना आवश्यक है। उन्होंने कहा है कि मनपा की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण मनपा द्वारा आर्थिक मुआबजा देने के बजाय जमीन मालिकों को टीडीआर के रूप में मुआबजा देने की मांग की जा रही है।लेकिन जिन लोगों के घर एवं दूकान आदि मनपा द्वारा तोड़ दिए गए हैं, वे लोग  टीडीआर लेकर उसका कोई उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। जिसके लिए जिन नागरिकों के घर एवं दुकानें आदि तोड़ दिए गए हैं। ऐसे लोग बेघर हो जाते हैं और उनका व्यवसाय भी बंद हो जाता है। शहर के नागरिकों में भ्रम बना हुआ है कि काम होने के बाद मनपा उसे भूल जाती है। मनपा प्रशासन द्वारा उनका उचित तरीके से पुनर्वसन न करके उनके साथ अन्याय किया जाता है। संतोष शेट्टी ने मनपा आयुक्त से विभिन्न कारणोंवश तोड़े गए घरों एवं दुकानों के बदले उन्हें घर एवं दूकान दिलाने की मांग की है। जिसके लिए उन्होंने शहर के भवन निर्माताओं एवं डेवलपर्स को एफएसआई बढ़ाकर देने के लिए विकास नियंत्रण नियमावली में सुधार करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने की मांग की है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

रिपब्लिक भारत चैनल का संपादक अर्नब गोस्वामी आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले गिरफ्तार

Aman Samachar

मास्क न लगाने वाले 1900 लोगों से मनपा ने वसूला 9 लाख 50 रूपये दंड ,  मास्क नहीं लगाया तो देना पड सकता है 500 रूपये दंड 

Aman Samachar

भईंदर में श्रीमद भगवत कथा के आयोजन की जोरदार तैयारी शुरू 

Aman Samachar

भिवंडी में 15 दिन बढ़ाई गई अभय योजना ,  बकायेदारों से टैक्स भरने की अपील

Aman Samachar

सेल्फी के चक्कर में 13 वर्षीय बच्चे की इमारत से गिरने से मृत्यु 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ने मनपा स्वास्थ्य विभाग को 10 लाख रुपए की औषधि की मदद दी

Aman Samachar
error: Content is protected !!