Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

इंटर स्कूल मैथमेटिक्स क्विज प्रतियोगिता में रईस हाई स्कूल की सराहनीय उपलब्धि

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] सलाहुद्दीन अयूबी मेमोरियल हाई स्कूल भिवंडी की ओर से इंटर स्कूल मैथमेटिक्स क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता दो चरणो में आयोजित की गई थी। पहले चरण में विभिन्न विद्यालयो की कुल चालिस स्कूलों की टीमों ने भाग लिया।
        सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली 17 टीमो को फाइनल मुकाबले के लिए चयनित किया गया।फाइनल मुकाबला शनिवार 7 जनवरी को आयोजित किया गया। हर्ष का विषय है कि फाइनल मुकाबले में रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज,भिवंडी की ओर से साईम अंसारी (8वीं ए), तनवीर शब्बीर अहमद (8वीं ए), मोमिन मुहम्मद रोमान (9वीं ए), खान अहसन इरफानुल्लाह (10वीं ए), खान आतिफ एबारत (10वीं ए)  ने प्रतियोगिता में भाग लिया और सराहनीय प्रदर्शन करते हुए सांत्वना का प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने में सफल रहे। इस सराहनीय उपलब्धि के लिए, सफल छात्रों और उनका मार्गदर्शन करने वाले शिक्षको अब्दुल वाहिद शेख, अब्दुल लतीफ पंगारकर और आतिया फारूकी मैडम को चेयरमैन एडवोकेट यासीन मोमिन, प्रिंसिपल जियाउर रहमान अंसारी, वाइस प्रिंसिपल आमिर सिद्दीकी,सहायक मुख्यध्यापक मुखलिस मदू एवं समस्त स्टाफ सदस्यो ने बधाई दी है।

संबंधित पोस्ट

मनपा के स्वामित्व वाली व्यावसायिक इमारत में अनधिकृत निर्माण से नागरिकों का जीवन खतरे में 

Aman Samachar

डंपिंग ग्राउंड की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए किराए पर दिवा से बाहर भूखंड की तलाश 

Aman Samachar

केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल का मुंबई में सत्कार

Aman Samachar

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेसियों ने सड़क पर उतर कर किया विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar

मेरा गांव – आरोग्य संपन्न गांव कैंपेन के तहत अगस्त में अलग-अलग हेल्थ अवेयरनेस – रंजीत यादव

Aman Samachar

फनस्कूल ने छुट्टियों के मौसम से पहले 20 नए रोमांचक उत्पाद किए लॉन्च 

Aman Samachar
error: Content is protected !!