Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कांग्रेस ने मनपा क्षेत्र के अनधिकृत निर्माण की शिकायत लोकायुक्त से करेंगे – एड विक्रांत चव्हाण 

ठाणे [ इमरान खान ] मनपा क्षेत्र में हो रहे अनधिकृत निर्माण के मुद्दे पर ठाणे शहर कांग्रेस एक बार फिर आक्रामक हो गई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण ने आरोप लगाया है कि अनाधिकृत निर्माण को लेकर लोकायुक्त के आदेश देने के बाद भी मनपा की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। तत्कालीन आयुक्त डा विपिन शर्मा ने यह भी खुलासा किया है कि उन्होंने कलवा में अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि इस वजह से सहायक आयुक्त की जांच भी रोक दी गई है।

           उन्होंने पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए इस बात का खुलाशा किया है।इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सचिन शिंदे, प्रवक्ता राहुल पिंगले और अधिवक्ता बाबासाहेब भुजबल मौजूद थे। उन्होंने कहा कि शहर में हो रहे अनधिकृत निर्माण की लोकायुक्त से शिकायत की गई थी। उसके बाद लोकायुक्त ने अनधिकृत निर्माणों पर कार्रवाई करने को कहा था। मनपा के तत्कालीन आयुक्त ने भी आश्वासन दिया था कि अनधिकृत निर्माण करने वालों को नागरिक सुविधाएं नहीं दी जाएगी।

       उन्होंने यह भी कहा कि अनाधिकृत निर्माणों के कारण नागरिक सुविधाओं पर दबाव बढ़ रहा है। कहीं-कहीं जनप्रतिनिधि और अन्य बड़े नेता सिर्फ वोट हासिल करने के लिए इन निर्माणों को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस वजह से ईमानदारी से टैक्स देने वाले मूलनिवासी ठाणे के नागरिकों के साथ अन्याय हो रहा है.

        महासभा में अनधिकृत निर्माण मामले पर एक प्रस्ताव पारित करने के बाद 14 सहायक आयुक्तों की जांच की गई। कुछ ने अनाधिकृत निर्माण के मामले में स्पष्टीकरण दिया है जबकि कुछ ने नहीं दिया है। इस कार्रवाई की रिपोर्ट आयुक्त को भेजी जानी थी लेकिन उसे ठंडे बसते में दाल दी गयी और अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दूसरी ओर उन्होंने यह भी कहा कि वे इन अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ फिर से लोकायुक्त से शिकायत करेंगे।

संबंधित पोस्ट

पल्लाडियन पार्टनर्स एडवाइजरी प्राइवेट लिमिटेड ने प्राप्त किया सम्मान

Aman Samachar

यार्न व्यवसायी से साढ़े 3 करोड़ की धोखाधड़ी‌

Aman Samachar

पंजाब नेशनल बैंक ने एकता व कल्याण को केंद्र में रखते हुए मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Aman Samachar

विधानसभा अधिवेशन में अनधिकृत फेरीवालों और कंस्ट्रक्शन का मुद्दा उठेगा – संजय केलकर 

Aman Samachar

वंचित बच्चों को मिलेगी पौष्टिक बर्फी और लड्डू , पोषण सुधार हेतु सीएचएफ, इस्कॉन का अभियान

Aman Samachar

नूर खानदेश ट्रस्ट ने रईस हाई स्कूल में शिक्षकों को किया सम्मानित

Aman Samachar
error: Content is protected !!