Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

मामूली विवाद के चलते बड़े भाई की हत्या करने वाला 13 वर्षीय छोटा भाई गिरफ्तार

भिवंडी [ एम हुसेन ] भिवंडी तालुका के ओवली गांव परिसर में एक अल्पवयीन लडके ने बडे  भाई हफीजुउल्लाह से पैसे के लिए हुए विवाद से आक्रोशित होकर अपने बडे भाई के सिर पर लकडी की फलटी से मारकर हत्या कर दिया है।  यह सनसनीखेज हत्या की घटना ठाणे जिले के भिवंडी शहर में सामने आई है पुलिस ने इस हत्या का मामला दर्ज कर अल्पवयीन लडके को गिरफ्तार कर लिया है।
               प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक हफीजुउल्लाह ओवली गांव परिसर के सागर काम्प्लेक्स के एक निजी कंपनी में सुपरवाइज़र का काम करता था । करीं एक पूर्व माह में उसने अपना 13 वर्षीय छोटा भाई को काम के लिए उत्तर प्रदेश से लाया था और यह  दोनो कंपनी द्वारा दिए गए घर में रहते थे । हफीजुउल्लाह जकाउल्लाह अंसारी 25 को भाई का सात हजार रुपया वेतन मिला हुआ था । वेतन की रकम हफीजुउल्लाह ने स्वयं अपने पास रख लिया था । जिसको लेकर दो दिन पूर्व दोनों में विवाद हुआ । इसी विवाद के चलते आक्रोशित होकर छोटे भाई ने बडे भाई हफीजुउल्लाह अंसारी के सिर पर लकडी की फलटी से जमकर मारपीट कर उसके मुंह पर कपडे की गठरी रखकर फरार हो गया। इस घटन में बडे भाई की मृत्यु हो गई है। घटना की जानकारी पडोसी को होते ही पडोसी ने नारपोली पुलिस स्टेशन में इसकी जानकारी दी । घटना की  जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मालोजी शिंदे पुलिस पथक सहित तुरंत  घटनास्थल पर पहुंचे हफीजुउल्लाह की लाश  का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए आईजीएम अस्पताल मे भेज दिया है। आरोपी भाई को हिरासत मे लेकर गहन पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात पुलिस के समक्ष स्वीकार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को नयायालय में पेश किया जिसे न्यायालय ने बालसुधारगृह में रखने का आदेश दिया है । उक्त हत्या मामला की विस्तृत जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मालोजी शिंदे कर रहे हैं ।

संबंधित पोस्ट

कोविड काल में कार्यरत सरकारी कर्मचारी बहनों के लिए भाईचारे की पहल काबिले तारीफ – शंभूराज देसाई

Aman Samachar

किसानों को मिलने वाले 11.66 करोड़ रुपए मुआवजे के घोटाले की जांच की मांग 

Aman Samachar

आल महाराष्ट्र उर्दू भाषण प्रतियोगिता में रईस हाई स्कूल को प्रथम पुरस्कार 

Aman Samachar

लांड्री में लगी आग गंभीर रूप से झुलसे तीन लोग अस्पताल में भर्ती 

Aman Samachar

झोपड़पट्टी पुनर्वास की समस्या को लेकर भाजपा नेताओं की अधिकारीयों के साथ हुई बैठक 

Aman Samachar

झोपड़पट्टी पुनर्वास योजना के घर पांच वर्ष बाद बेचने अधिकारडा – जितेन्द्र आव्हाड  

Aman Samachar
error: Content is protected !!