Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

451 किलोग्राम प्लास्टिक जब्तकर मनपा ने वसूले आर्थिक दंड 

ठाणे [ इमरान खान ] ठाणे मनपा के माध्यम से पूरे मनपा क्षेत्र में नियमित रूप से प्लास्टिक प्रतिबंधक कार्रवाई चल रही है . वागले इस्टेट, उथलसर, कलवा और दिवा प्रभाग समिति क्षेत्र में कार्रवाई कर मनपा ने कुल 451 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त किया गया है .इस कार्रवाई में कुल 11500 रुपये जुर्माना वसूल किया है .

       वागले प्रभाग समिति के तहत प्लास्टिक प्रतिबंध अभियान चलाया गया।  इस विभाग में कुल 23 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया और कुल 3 किलो प्लास्टिक जब्त कर 5000 रुपये का जुर्माना वसूल किया है . उथलसर प्रभाग समिति के तहत गोकुलदास वाडी खोपट स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में 450 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त कर 5000 रुपये का जुर्माना वसूल किया है.

       कलवा प्रभाग समिति क्षेत्र में कुल 8 प्रतिष्ठानों में जांचकर  01 किलो प्लास्टिक जब्त किया और कुल 1500 रुपये का जुर्माना वसूल किया है . उक्त कार्रवाई स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.  बालाजी हल्देकर के मार्गदर्शन में मुख्य स्वच्छता निरीक्षक जयंत पटनायक, उप मुख्य स्वच्छता अधिकारी रायमन दांडेकर की देखरेख में की गयी है .

संबंधित पोस्ट

आकाश बायजूज़, के 2157 छात्रों ने जेईई मेन्स 2022 के पहले सत्र में आठ छात्र बने स्टेट टॉपर 

Aman Samachar

आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर, वॉकहार्ट हॉस्पिटल्स ने 75 की मानव श्रृंखला बनाकर मनाया जश्न

Aman Samachar

पिनेकल इंडस्ट्रीज महाराष्ट्र सरकार के लिए प्रदान करती है नवजात एम्बुलेंस 

Aman Samachar

वेलेंटाइन स्पेशल सांग दर्पण 7 फरवरी को झॉलीवुड टीवी पर होगी रिलीज

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक के संयोजन में “नराकास अध्यक्षों के लिए राजभाषा सम्मेलन सह कार्यशाला” का आयोजन

Aman Samachar

  अनधिकृत रेती माफिया पर तहसीलदार की कारवाई , 30 लाख का बार्ज जप्त

Aman Samachar
error: Content is protected !!