Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी में रेती माफियाओं पर  कार्रवाई , जब्त बार्ज रात के अंधेरे मे लेकर फरार

भिवंडी [ एम हुसेन ]  भिवंडी सीमांतर्गत खाडी किनारे बडे पैमान पर रेती माफियाओं द्वारा अनधिकृत रेती उत्खनन की जा रही है ।उक्त रेती मफियाओं पर कार्रवाई करने हेतु निर्दश जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने दिया है जिसके अनुसार भिवंडी उपविभागीय अधिकारी डॉ मोहन नलदकर व तहसीलदार अधिक पाटील के मार्गदर्शन में काल्हेर रेती बंदर स्थित महसूल विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो सक्शन पंप एक रेती भरा बार्ज जब्त करने की कार्रवाई करके एक को हिरास मेें लिया।  विशेष रूप से जब्त किया गया बार्ज रात के अंधेरे में रेती माफिया लेकर फरार हो गए हैैं ।
           नायब तहसीलदार गोरख फडतरे ,मंडल अधिकारी टाकवेकर,अरुण शेलार सहित लगभग दस तलाठी के पथक ने सुबह काल्हेर कशेली क्षेत्र स्थित खाडी किनारे बोट से गस्त करते रहे थे कि  सबह 6 बजे के समय कशेली रेतीबंदर परिसर में दो सक्शन पंप के माध्यम से रेती उत्खनन करते हुए पाया उसी स्थान पर छापा मारकर सक्शन पंप व बार्ज पर एक व्यक्ति समसुद्दीन मुनाफ शेख निवासी.मुंब्रा को हिरासत में ले लिया है तथा अन्य तीन साथीदार फरार होने में सफल हो गए हैं ।
          महसूल विभाग के पथक ने उक्त कार्रवाई में एक बार्ज दो सक्शन पंप व रेती इस प्रकार कुल 13 लाख 14 हजार 400 रुपये का माल जब्त करते हुए काल्हेर तलाठी गणेश बोडके ने नारपोली पुलिस स्टेशन में शिकायत कराया है जिसके अनुसार पुलिस ने  भादंवि की धारा 379, 3 सहित महाराष्ट्र जमीन महसुल अधिनियम 1966 की धारा 48 (7) (8) सहित पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15 व 19 के अनुसार मामला दर्ज कर लिया है। उक्त कार्रवाई के बाद संपूर्ण यंत्र सामग्री नष्ट करने का आदेश है परंतु  महसूल विभाग द्वारा तत्काल यंत्रणा उपलब्ध न होने पर सक्शन पंप व बार्ज को क्रेन की सहायता से खाडी किनारे लाकर उखडा कर दिया था और दूसऱे दिन यंत्रणा लाकर यंत्रसामग्री नष्ट करने हेतु महसूल कर्मचारी घटनास्थल पहुंचे परंतु रेती भरा  बार्ज रात के  अंधेरे में  अज्ञात व्यक्ति लेकर फरार हो गया है जिसकारण पुनः इस बाबत नारपोली पुलिस स्टेशन मेें अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है  ।

संबंधित पोस्ट

वडार समाज के अध्यक्ष बने बाबण्णा कुशाळकर

Aman Samachar

बॉब फाइनेंशियल एवं एच.पी.सी.एल. द्वारा को-ब्रांडेड संपर्क-रहित रुपे क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ

Aman Samachar

रेंटोकिल पीसीआई ने एक्सपर्टो एंटी-मॉस्किटो रैकेट किया लॉन्च 

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप ने एलांते मॉल में विशेष रूप से Estée Lauder ब्रांडों के लिए लॉन्च किया नया एसएस ब्यूटी स्टोर 

Aman Samachar

 स्वच्छता व वृक्षारोपण कर शिवशान्ति प्रतिष्ठान के कार्यकर्ताओं ने मनाया नव वर्ष 

Aman Samachar

नववर्ष 2025 के स्वागत के लिए भव्य मनोरंजन हास्य-संगीत-कॉमेडी का लोगों ने लिया आनंद 

Aman Samachar
error: Content is protected !!