Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महात्मा फुले जन आरोग्य योजना का निःशुल्क कार्ड बनाने के लिए शिविर

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] महाराष्ट्र सरकार द्वारा गरीबों एवम जरूरतमंद लोगों के स्वास्थ्य रक्षा हेतु “महात्मा फुले जन आरोग्य योजना” लागू की गई है। जिसमें पांच लाख रुपए तक की राशि तक का इलाज मुफ्त में सरकार के चुनिंदा हॉस्पिटल्स में किया जाएगा।
            इस योजना को लोगों तक पहुंचाने एवम निशुल्क कार्ड बनाने हेतु को आप हा सोसायटी,केशव पाड़ा,मुलुंड के अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता एवम धर्मात्मा फाउंडेशन  द्वारा शिविर का आयोजन कपिल क्लिनिक,केशव पाड़ा, मुलुंड (प) किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी डॉ बाबुलाल सिंह द्वारा किया गया।
            इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में धर्मात्मा फाउंडेशन के मिलिंद जगताप एवम पंकज राव चंदनशिवे, कुणबी समाज मुलुंड के अध्यक्ष विनायक घाणेकर, डॉ सचिन सिंह (अध्यक्ष – युवा ब्रिगेड एसोसिएशन) उपस्थित रहे। इस अवसर पर चार सौ लोगों द्वारा राशन कार्ड एवम आधार कार्ड प्रस्तुत कर रजिस्ट्रेशन कराया गया। शिविर के आयोजन में राजेश महामुणकर,मारुति बगाटे,विट्ठल नानेकर,हरी पाटील,मनोज सिंह,पीतांबर साहू,अनिल ठसाले,सूरज गायकवाड का विशेष योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

गुणवत्तापूर्ण कार्य न करने वालों के खिलाफ अपर्धिक मामला व काली सूची में डालने की चेतावनी  

Aman Samachar

 जिले में जलयुक्त शिवार सिंचाई योजना के कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएं –  अशोक शिंगारे

Aman Samachar

मेट्रो 4 के कार्यों का निरीक्षण कर मानसून पूर्व सड़क का कार्य पूरा कराने का नगर विकास मंत्री ने दिए निर्देश

Aman Samachar

महिला की चेन,मंगलसूत्र खींचकर बाइकसवार स्नेचर चम्पत 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने विभिन्न अवधि के लिए रिटेल सावधि जमा पर अपनी ब्याज दरों में 125 आधार अंकों तक की वृद्धि 

Aman Samachar

प्रिया वीडियो भोजपुरी चैनल पर देखें फ्री में फ़िल्म मोर पिया हरजाई

Aman Samachar
error: Content is protected !!