Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर को कोंकण विभाग में सर्वश्रेष्ठ जिला निर्वाचन अधिकारी का पुरस्कार

ठाणे [ युनिस खान ]  राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत देशपांडे ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, ईआरओ, उप तहसीलदार और बीएलओ के लिए पुरस्कारों की घोषणा की है। इसमें कोंकण में ठाणे जिले के लिए दो पुरस्कारों की घोषणा की गई है। ठाणे जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर को कोंकण विभाग का सर्वश्रेष्ठ जिला निर्वाचन अधिकारी घोषित किया गया है।  कल्याण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की बीएलओ निर्मला बिरारी को बेस्ट बीएलओ घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी नार्वेकर के मार्गदर्शन में जिले में सतत पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी, मतदाता निबंधन पदाधिकारी एवं जिला निर्वाचन प्रणाली को पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा समय-समय पर दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुसार ठाणे जिले में मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची का कार्य किया गया। जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों से जिले का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है।
भारत चुनाव आयोग पात्रता तिथि 01 जनवरी 2022 के आधार पर फोटो सहित मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 05 जनवरी 2022 को किया गया है।  ठाणे जिले में नव पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 1 लाख 70 हजार 699 पहुंच गई है।1 जनवरी 2022 को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के पहले और बाद में ठाणे जिले में लिंग अनुपात 841 से बढ़कर 843 हो गया है। 1 जनवरी 2021 तक ठाणे जिले में 8 लाख 35 हजार 508 मतदाता ऐसे थे जिनके फोटो मतदाता सूची में नहीं थे।  कोरोना जैसी स्थिति के बावजूद जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, मतदाता पंजीकरण कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी व बीएलओ के प्रयासों से 5 लाख 10 हजार 301 मतदाता जो पलायन कर चुके हैं और फोटो नहीं उपलब्ध हुआ ऐसे मतदाताओं को अलग किया गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने महानगर पालिका, नगर पालिका एवं नगर पंचायत चुनाव के लिए अधिकतम मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिये थे। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी नार्वेकर ने नवी मुंबई, ठाणे जिले के कल्याण डोंबिवली में राजनीतिक दलों की एक बैठक बुलाई थी और उनसे अधिक से अधिक मतदाता पंजीकरण के लिए सहयोग करने का अनुरोध किया था। ठाणे शहर में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, घंटा गाडी , तिपहिया वाहन के माध्यम से मतदाता पंजीकरण जनजागरण किया गया।
तृतीय पंथी और वंचित समूहों की महिलाओं के लिए काम करने वाले संगठनों की बैठकें आयोजित कर वंचित समूहों में मतदाता पंजीकरण बढ़ाने का प्रयास किया गया। भिवंडी, उल्हासनगर और कल्याण में शिविर आयोजित किए गए।  ठाणे जिले में गत वर्ष की तुलना में 742 तृतीय पंथी मतदाता पंजीकृत हुए हैं।  अन्य जिलों की तुलना में ठाणे जिले में पंजीकृत तृतीय पंथी मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है।

संबंधित पोस्ट

भीड़ रोकने के लिए मुख्य सब्जी मार्केट का विकेंद्रीकरण कर तलावपाली में विक्रेताओं को दिए 252 स्टाल

Aman Samachar

प्रभावी नेताओं को विकसित करने के लिए स्कूल की प्रशंसा 

Aman Samachar

न्यूगो ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुये एक विशेष  हेल्‍पलाइन नंबर शुरू किया

Aman Samachar

13 वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

Aman Samachar

सुप्रीम कोर्ट से आर्थिक दुर्बल स्वर्णो के 10 फीसदी आरक्षण को हरी झंडी मिलने पर जश्न 

Aman Samachar

 मुंबई और नवी मुंबई पर मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का रियल एस्टेट प्रभाव – पीयूष रामभिया

Aman Samachar
error: Content is protected !!