Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ढेढ़ करोड़ रूपये के हाथी दांत के साथ दो अंतराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

ठाणे [ इमरान खान ] हाथी के दांत की तस्करी करने आये अंतराज्यीय गिरोह के दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर हाथी दांत बरामद कर लिया है। जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रूपये बताई गयी है।

               पुलिस की अपराध शाखा यूनिट पांच सहायक निरीक्षक भूषण शिंदे को कोपरी आनंदनगर नाका इलाके में हाथी के दांत की तस्करी करने वाले दो लोगों के आने की गुप्त सूचना मिली। उन्होंने यूनिट पांच के वरिष्ठ निरीक्षक विकास घोडके को इसकी जानकारी दी और उनके निर्देश पर उक्त इलाके में जाल बिछाकर अंतर्राज्यीय तस्कर मोहम्मद रफ़ी सय्यद [ 40 ] कृष्णगिरी और रहीम बादशाह खान [35 ] गांवदेवी डोंगरी , अँधेरी मुंबई निवासी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से चार किलो वजन के दो हाथी दांत बरामद कर लिया जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रूपये बताई गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 ,39 ,44 ,49 अ , 49 ब , 50 , 51 के तहत कोपरी पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। अपराध शाखा यूनिट पांच के सहायक पुलिस निरीक्षक भूषण शिंदे मामले की छानबीन कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

एम् जी एम कामोठे कोविड अस्पताल का नगर विकास मंत्री ने दौराकर दिए आवश्यक निर्देश

Aman Samachar

जिले में जलापूर्ति की समस्या सुलझाने के लिए टास्क फोर्स का गठन – जयंत पाटील 

Aman Samachar

फुटपाथ व उड़ानपुलों के नीचे रहने वाले बेघर , निराधार लोगों का मनपा ने शुरू किया टीकाकरण

Aman Samachar

बॉब फाइनेंशियल एवं एच.पी.सी.एल. द्वारा को-ब्रांडेड संपर्क-रहित रुपे क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ

Aman Samachar

कोविड काल में ऑक्सीजन के लिए आन्दोलन मामले में पूर्व विरोधी पक्षनेता शानू पठान गिरफ्तार व रिहा 

Aman Samachar

धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति मिलते ही जंतुनाशक दवाओं का छिडकाव व सेनेटायजर किया गया 

Aman Samachar
error: Content is protected !!