Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

विकास की नयी राह पर अग्रसर भिवंडी – विधायक रईस शेख

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी शहर का विकास पिछले 15 सालों से ठप्प पड़ा हुआ था, लेकिन पिछले साढ़े तीन सालों में भिवंडी विभिन्न विकास कार्यों के ज़रिए विकास की नई राह पर जा रहा है। एमएमआरडीए के माध्यम से शांतिनगर में 9 करोड़ रुपए की लागत से एक सड़क बन रही है। समाजवादी पार्टी के भिवंडी पूर्व के विधायक रईस शेख ने दावा किया कि मैं आने वाले समय में भिवंडी शहर को 200 एमएलडी पानी देने की कोशिश करूंगा। वह 25 करोड़ रुपये की लागत से शांतिनगर में फरीद आर्केड से दारुल फलाह मस्जिद रोड और सागर प्लाजा होटल से शांतिनगर रोड तक के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं स्थानीय कार्यकर्ता,नोमनी साब, अजय यादव साब, फारुक भाई उपस्थित थे।

इस मौके पर विधायक रईस शेख ने कहा कि, “भिवंडी की जनता ने मुझे 17 दिन में विधायक बनाकर अपनी आवाज विधानसभा तक पहुंचाई है। पहले सदन में भिवंडी का मुद्दा कभी नहीं उठता था, लेकिन पिछले तीन सालों में मैंने कई मुद्दों को उठाया और सरकार को भिवंडी पर ध्यान देने के लिए मजबूर किया है। मैं सरकार से यहां काम कराने के लिए जोर देकर कहता रहा, इसलिए आज 25 करोड़ की सड़क का काम हो रहा है। यहां बीएमसी से फंड लाकर काम कराया गया। भविष्य में यहां मुंबई जैसे फुटपाथ बनाए जाएंगे। भिवंडी शहर में वर्तमान में 100 एमएलडी जलापूर्ति है, इसे बढ़ाकर 200 एमएलडी करने के प्रयास चल रहे हैं। 450 करोड़ रुपये की लागत से 15 किमी पाइपलाइन बिछाने की योजना है। इस समय शहर के कुछ हिस्सों में अधिक पानी की आपूर्ति की जाती है और कुछ हिस्सों में कम पानी मिल रहा है।“ उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी को समान पानी उपलब्ध कराने के लिए आवाज़ उठाई जाएगी और संघर्ष किया जाएगा।

फारूक शेख ने कहा कि भिवंडी के लोगों ने पहले भी कई लोगों को विधानसभा भेजा था, लेकिन विधानसभा में किसी ने इस मुद्दे को नहीं उठाया। जबकि विधायक रईस शेख ने सदन में भिवंडी पूर्व के आईजीएम अस्पताल, पानी, शिक्षा, बुनियादी ढांचे के मुद्दों को बहुत जोरदार तरीके से उठाया। साथ ही कुछ हद तक इसका समाधान भी निकाला है। मेरा पिछले साढ़े तीन साल में किया गया काम आपके सामने है। मेरा सपना भिवंडी को महाराष्ट्र का नंबर वन शहर बनाना है। इसके लिए लोगों को हमारे साथ आना चाहिए। यहां का नगर निगम लोगों को उनका अधिकार नहीं देता है। इसलिए विधायक रईस शेख ने भरोसा दिलाया कि आने वाले चुनाव में भिवंडी की जनता नगर निगम में समाजवादी पार्टी का मेयर चुने और हम इस शहर को नंबर वन बनाएंगे।

संबंधित पोस्ट

ऐतिहासिक कलवा खाड़ी के बगल बन रहे 2.40 मीटर लम्बे पुल कर 100 मीटर स्पेन चढ़ाया गया

Aman Samachar

मनपा अतिक्रमण विभाग के लिपिक को निलंबित करना उचित नहीं – संजय घाडीगावकर

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बचत और चालू खातों के लिए बॉब परिवार खाता शुरू किया

Aman Samachar

बारिश से लबालब भरकर बहने लगा नवी मुंबई मनपा का मोरबे जलाशय

Aman Samachar

कोंकण विभागीय शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 37 हजार 719 मतदाता –  डा महेंद्र कल्याणकर

Aman Samachar

वसुंधरा अभियान के तहत विभाग स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ठाणे जिलाधिकारी सम्मानित

Aman Samachar
error: Content is protected !!