Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

240 ग्राम एमडी पावडर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार 

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मादक पदार्थ एमडी पावडर की तस्करी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस की अपराध शाखा ने 240 ग्राम एमडी पावडर मेफेड्रीन जब्त किया है। जिसकी कीमत 9 लाख 60 हजार रूपये बताया गया है।

    आपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त शिवराज पाटील ने बताया कि यूनिट पांच के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विकास घोडके को मादक पदार्थ की तस्करी करने कुछ लोगों के आने की गुप्त सूचना मिली। पुलिस ने सुचना के आधार पर वागले इस्टेट रोड नंबर 22 सर्कल से किसन नगर जाने वाले मार्ग पर जाल बिछाकर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें अमर अशोक तुसामकर [ 29 ] साठे नगर वाल्मीकि पाडा निवासी , मोहसिन शफीक शेख [34 ] और निहाजुल सत्तर सय्यद [ 34 ] किसन नगर निवासी को अपने कब्जे में ले लिया।  तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 240 ग्राम एमडी पावडर मिला है। उनके पास से नगदी , 2 मोटर सायकिल ,मोबाईल फोन समेत बरामद माल की कुल कीमत 14 लाख 7 हजार 500 रूपये आंकी गयी है। पुलिस उपायुक्त पाटील ने बताया कि मोहसिन पहले भी मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में 2015 में जेल गया और 2020 में बाहर आया था। एमडी पावडर मुंबई के डोंगरी से आने की प्राथमिक जानकारी मिली है। मादक पदार्थ की तस्करी के रैकेट का पर्दाफास करने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।

संबंधित पोस्ट

आर्या डिजिटल यूट्यूब चैनल पर मांगलिक विवाह का ट्रैलर हुआ रिलीज

Aman Samachar

भाजपा युवा मोर्चा की कोकण विभागीय सह समन्यवक बनी सामाजिक कार्यकर्ता वृषाली वाघुले 

Aman Samachar

केन्द्रीय बजट 2023-24 श्री राजेश शर्मा, प्रबंध निदेशक केप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड की उम्मीदें

Aman Samachar

मास्क न लगाने वाले 1900 लोगों से मनपा ने वसूला 9 लाख 50 रूपये दंड ,  मास्क नहीं लगाया तो देना पड सकता है 500 रूपये दंड 

Aman Samachar

मनपा आम चुनाव 2022 के लिए प्रभाग रचना से संबंधित आपत्ति व सुझाव 14 फरवरी तक आमंत्रित 

Aman Samachar

अमृता स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी ने लाइफ साइंसेज में एरिजोना विश्वविद्यालय के साथ की साझेदारी

Aman Samachar
error: Content is protected !!