Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नैशनल बैंक द्वारा IVR आधारित यूपीआई समाधान – UPI123PAY  का शुभारंभ

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पंजाब नैशनल बैंक ने IVR आधारित यूपीआई समाधान- UPI123PAY का शुभारंभ किया है, जो डिजिटल भुगतान विजन 2025  कैश-लेस एवं कार्ड-लेस समाज के अनुरूप है। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) एक 24*7 भुगतान चैनल है जो ग्राहकों को तेज, सुरक्षित और तत्काल भुगतान करने में सक्षम बनाता है। अब तक, समाधान केवल स्मार्टफोन या अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डेटा (USSD) सेवा के माध्यम से ही उपलब्ध था UPI123PAY समाधान किसी भी फोन उपयोगकर्ताओं एवं कम इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में यूपीआई लेनदेन करने की  सुविधा प्रदान करेगा।

          इस सुविधा पर अपने विचार साझा करते हुए, पंजाब नैशनल बैंक के एमडी और सीईओ श्री अतुल कुमार गोयल ने कहा,“भारत की बड़ी आबादी ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में रहती है। ऐसी आबादी अभी भी अपनी दैनिक जरूरतों के लिए नकदी पर निर्भर है। हमारी लगभग 63% शाखाएँ ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में स्थित हैं और पंजाब नैशनल बैंक का देश के सुदूर क्षेत्रों में एक विशाल ग्राहक आधार है। ऐसे लोगों की सुविधा के लिए, जिनके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है, हमें UPI123PAY की सुविधा प्रदान करते हुए खुशी हो रही है। यह भारत में कहीं से भी, यूपीआई के माध्यम से किसी भी फोन से भुगतान करने के लिए हर किसी को सक्षम बनाएगा। यह सुविधा गैर-पीएनबी ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है।

संबंधित पोस्ट

  बैंक ऑफ बड़ौदा का वित्त वर्ष 2022 का शुद्ध लाभ 9 गुना बढ़कर 7,272 करोड़ रुपये हुआ 

Aman Samachar

गटई कामगार व चर्मकारों के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में मनपा के सामने दिवाली पर भूखहड़ताल 

Aman Samachar

आगामी मनपा आम चुनाव के लिए अंतिम प्रभाग रचना घोषित

Aman Samachar

एसजेवीएन ने सोनू शर्मा द्वारा प्रेरणात्‍मक वार्ता का किया आयोजन 

Aman Samachar

जौनपुर में फिल्म अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य पर हमला की घोर निंदा,अभिनेता मयंक दुबे सरकार को देंगे ज्ञापन

Aman Samachar

अशोक लेलैंड ने लॉन्च किए i-Gen6 प्रौद्योगिकी के साथ बॉस LX और LE

Aman Samachar
error: Content is protected !!