Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नैशनल बैंक द्वारा IVR आधारित यूपीआई समाधान – UPI123PAY  का शुभारंभ

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पंजाब नैशनल बैंक ने IVR आधारित यूपीआई समाधान- UPI123PAY का शुभारंभ किया है, जो डिजिटल भुगतान विजन 2025  कैश-लेस एवं कार्ड-लेस समाज के अनुरूप है। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) एक 24*7 भुगतान चैनल है जो ग्राहकों को तेज, सुरक्षित और तत्काल भुगतान करने में सक्षम बनाता है। अब तक, समाधान केवल स्मार्टफोन या अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डेटा (USSD) सेवा के माध्यम से ही उपलब्ध था। UPI123PAY समाधान किसी भी फोन उपयोगकर्ताओं एवं कम इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में यूपीआई लेनदेन करने की  सुविधा प्रदान करेगा।

          इस सुविधा पर अपने विचार साझा करते हुए, पंजाब नैशनल बैंक के एमडी और सीईओ श्री अतुल कुमार गोयल ने कहा,“भारत की बड़ी आबादी ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में रहती है। ऐसी आबादी अभी भी अपनी दैनिक जरूरतों के लिए नकदी पर निर्भर है। हमारी लगभग 63% शाखाएँ ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में स्थित हैं और पंजाब नैशनल बैंक का देश के सुदूर क्षेत्रों में एक विशाल ग्राहक आधार है। ऐसे लोगों की सुविधा के लिए, जिनके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है, हमें UPI123PAY की सुविधा प्रदान करते हुए खुशी हो रही है। यह भारत में कहीं से भी, यूपीआई के माध्यम से किसी भी फोन से भुगतान करने के लिए हर किसी को सक्षम बनाएगा। यह सुविधा गैर-पीएनबी ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है।

संबंधित पोस्ट

महानगर गैस लिमिटेड ने यूनिसन एन्वायरो प्रायवेट लिमिटेड का अधिग्रहण करने के लिए किया समझौता

Aman Samachar

भाजपा विधायक की निधि से बने ओपन जिम का उद्घाटन 

Aman Samachar

जिले के स्कूलों को स्मार्ट बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये की निधि तैयार करें — डॉ. श्रीकांत शिंदे

Aman Samachar

मानसून में हादसों और सुचारूबिजली आपूर्ति के लिए अवैध कनेक्शन से बचे – टेरेंट पावर

Aman Samachar

झाड़ियों में खोये शहीद उद्यान को श्रमदान कर विधायक केलकर ने किया स्वच्छ 

Aman Samachar

मुंब्रा कलवा विधानसभा क्षेत्र में जितेन्द्र आव्हाड को कड़ी टक्कर देगा राकांपा आजित पवार गुट 

Aman Samachar
error: Content is protected !!