Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

धर्मान्तरण का आरोपी शाहनवाज रायगढ़ जिले से गिरफ्तार , यु पी पुलिस आरोपी को लेकर गाजियाबाद रवाना

ठाणे [ इमरान खान ] गेमिंग के माध्यम से धर्मान्तरण कराने वाले गिरोह के सरगना शानवाज खान को ठाणे पोलिस ने रायगढ़ जिले के अलीबाग की एक लाज से गिरफ्तार कर लिया है। आज न्यायालय से तीन दिनों की ट्रांजिट कस्टडी का आदेश मिलते ही  गाजियाबाद पुलिस आरोपी को लेकर रवाना हो गयी है। मुंब्रा पुलिस ने कहा है कि गाजियाबाद पुलिस की जैसी कोई शिकायत हमें नहीं मिली है , आरोपी मुंब्रा निवासी होने के कारण उसे मदद की है।

       गाजियाबाद पोलिस शानवाज को गिरफ्तार करने जब मुंब्रा पहुंची तब वह फरार हो गया था  शानवाज को गिरफ्तार करने के लिए पोलिस पूरे महाराष्ट्र में जगह जगह छापामारी कर रही थी।  वरिष्ठ अधिकारीयों के आदेश पर विशेष दस्ते ने तकनीकी जांच करने पर उसका लोकेशन वरली पुलिस की सीमा में पता चला। मुंब्रा पुलिस ने वरली पुलिस की मदद से खोज शुरू की।  इसकी भनक लगते ही शाहनवाज वहां से निकालकर अलीबाग जाकर लाज काटेज में छिपा था।रात से सुबह 11 बजे तक चली पुलिस की तलाशी के दौरान एक कमरे से उसे दबोच लिया। उत्तर प्रदेश गाजियाबाद जिले के कविनगर पुलिस ठाणे में उसके खिलाफ धर्मान्तरण की धारा 3 , 5 [ 1 ] के तहत मामला दर्ज है जिसके रजिस्टर क्रमांक 434 / 23 है। उस पर आरोप है कि वह आन लाईन गेम खेल के बहाने संपर्क में आने पर युवाओं को जाकिर नाईक के भाषण पर चर्च करता था। आखिरकार मुंब्रा पुलिस ने आज अलीबाग के एक लाज के कमरे से शाहनवाज को गिरफ्तार कर मुंब्रा लायी है। वरिष्ठ अधिकारीयों के आदेश मुंब्रा पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस की मदद की है ।

संबंधित पोस्ट

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सत्ता में बैठी भाजपा विश्वसनीयता खो चुकी है – जयप्रकाश छाजेड

Aman Samachar

राकांपा के प्रयासों से मुंब्रा कौसा के स्कूलों ने तीन माह की फीस किया माफ़ 

Aman Samachar

भिवंडी में संत नामदेव मंदिर का भूमि पूजन केन्द्रीय केन्द्रीय पंचायत राज राज्यमंत्री के हाथो संपन्न

Aman Samachar

शहर स्वच्छता अभियान में सहयोग करने का आवाहन कर मनपा ने शुरू की दंडात्मक कार्रवाई

Aman Samachar

ऑक्सिमिन एंटरटेनमेंट ने किया पोस्ट प्रोडक्शन स्टूडियों का उद्घाटन

Aman Samachar

परिचारिकाओं के परिश्रम से आज कोरोना महामारी पर धीरे धीरे विजय मिल रही – महापौर

Aman Samachar
error: Content is protected !!