Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

अब फ्यूचर जेनेराली लॉन्ग टर्म इनकम प्लान से पाएँ उच्चतर सुनिश्चित आमदनी

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] आर्थिक अनिश्चितता के साथ चुनौतीपूर्ण वैश्विक महामारी की कसौटी पर उतरने के बाद, लोग एक पूरक आमदनी सुनिश्चित करना चाहते है और सुनिश्चित आर्थिक साधनों की खोज कर रहे हैं। इस पर विचार करते हुए, फ्यूचर जेनेराली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमटेड ने जुलाई २०२२ में फ्यूचर जेनेराली लॉन्ग टर्म इनकम प्लान आरम्भ करने की घोषणा की थी। इस प्रोडक्ट में पॉलिसी के ठीक पहले वर्ष से ५० वर्षों तक के लिए सुनिश्चित और गारंटीड आमदनी प्राप्त करने का ऑप्शन है। और अगर कोई पाँच वर्षों के बाद अपनी आमदनी शुरू करना चाहता है तो वह अवधि के दौरान ज्यादा ऊँची आमदनी पा सकता है। इस प्रस्ताव को और भी बेहतर बनाने के लिए फ्यूचर जेनेराली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने बढ़े हुए गारंटीड लाभों के साथ फ्यूचर जेनेराली लॉन्ग टर्म इनकम प्लान का संशोधित वर्श़न पेश किया है।

       फ्यूचर जेनेराली लॉन्ग टर्म इनकम प्लान के नए वर्ज़न के शुभारम्भ की घोषणा करते हुए, फ्यूचर जेनेराली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ, श्री ब्रूस डी ब्रोइज़े ने कहा कि, “हम देख रहे हैं कि जीवन-यापन के खर्च में लगातार वृद्धि हो रही है, जो गारंटीड वृद्धिशील आमदनी एक आकर्षक ऑफर बनाती है। यह उन लोगों के लिए है जो अपनी बचत पर सुनिश्चित रिटर्न चाहते हैं। हमारी लॉन्ग टर्म इनकम प्लान प्रोडक्ट का नया वर्ज़न ग्राहकों को उच्चतर गारंटीड आमदनी और अंततः उच्चतर प्रतिलाभ ऑफर करता है। यह योजना लोगों को नियमित अंतराल पर एक गारंटीड दूसरी आमदनी सुनिश्चित करते हुए निकट भविष्य में होने वाली किसी आर्थिक अस्थिरता से सुरक्षित होने में मदद करेगी। यह योजना कम उम्र की युवा पीढ़ी को भी मदद पहुँचाएगी जो अपने भविष्य के लिए शीघ्र आर्थिक नियोजन आरम्भ करना चाहती है। यह पीढ़ी छोटी रकम निवेश करके आरम्भ कर सकती है और पूरी अवधि में गारंटीड लाभ पा सकती है।”

संबंधित पोस्ट

लोकल ट्रेन में चढ़ते समय गिरी महिला की आरपीएफ कांस्टेबल ने बचाया जान 

Aman Samachar

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ कैंपेन नवी मुंबई में सफाई और हेल्थ पर फोकस

Aman Samachar

बंटी- बबली सहेली के 42 तोला सोने के आभूषण ले उड़े

Aman Samachar

म्हाडा व मनपा के कोविड अस्पताल के कागजाद पर मौलाना आजाद स्टेडियम लिखने की मांग 

Aman Samachar

महात्मा फुले जन आरोग्य योजना का निःशुल्क कार्ड बनाने के लिए शिविर

Aman Samachar

आकाश BYJU’S के प्रभावशाली 62 छात्रों ने गणित (IOQM) परीक्षा 2022-23 में भारतीय ओलंपियाड क्वालीफायर करके INMO के लिए हुए पात्र 

Aman Samachar
error: Content is protected !!