Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शक्ति महिला मंडल की ओर से आयोजित माता की चौकी में झूमे श्रद्धालु

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भांडुप के गांवदेवी रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर हाल में मुख्य ट्रस्टी राजेंद्र प्रसाद पांडेय के मार्गदर्शन में शक्ति महिला मंडल द्वारा माता की चौकी का  एक भव्य आयोजन किया गया था।इस  मौके पर पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह भी  मां दुर्गे के दरबार में माथा टेका।
       इस दौरान विधि विधान से मां दुर्गे का पूजन करने के बाद भजन शुरू हुआ। भजन गायक  सुरेश शुक्ला ने मां दुर्गे की महिमा का  बखान किया। गायक शुक्ला के भोजपुरी भजनों पर श्रद्धालु  झूमने के लिए मजबूर हो गए। इस दौरान मां के चरणों में सुख-शांति की प्रार्थना की गई।  माता की चौकी का आयोजन  शक्ति महिला मंडल ने किया था।  इस अवसर पर श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के  मुख्य ट्रस्टी राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने कहा कि यहां अनेक धार्मिक समारोह आयोजित किए जाते हैं।  हम सबको अपने अपने  घरों में मां दुर्गा का गुणगान करना चाहिए।इस मौके पर पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह, कल्याण से पधारे विजय पंडित,मंगला शुक्ला, पारसनाथ, गुप्ता, किशोर पुरोहित समेत काफी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे। कृपा शंकर सिंह ने कहा कि  बहुत भाग्यशाली हूं कि  मैं माता रानी के दरबार में पहुंचा हूं।  महंत हरदेव दास जी महाराज ने यहां पधारे सभी मां के  भक्तों को आशीर्वाद दिया।  श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के सस्थापक स्वर्गवासी साकेतवासी विमला शरण दास जी महाराज थे। अंत में प्रसाद  वितरित किया गया।

संबंधित पोस्ट

ठाणे मनपा प्रभाग संरचना में नगरसेवकों की संख्या की चोरी – डॉ. जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar

पादचारी पुल निर्माण पर करोड़ों खर्च करने के मुद्दे पर भाजपा – शिवसेना आमने सामने 

Aman Samachar

छः अनधिकृत निर्माण के खिलाफ की तोडू कार्रवाई , दो के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा का 465,000 से अधिक किसानों के साथ हुआ जुड़ाव

Aman Samachar

मनपा के कलवा अस्पताल में 9 म्युकरमायकोसिस के मरीजों का सफल उपचार के दी छुट्टी 

Aman Samachar

कोरोना मृत्यु दर कम करने के लिए सरकारी व निजी अस्पताल के डाक्टरों से पालकमंत्री ने किया भावनिक आवाहन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!