Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

डेल्हिवरी ने स्‍पॉटन का अधिग्रहण कर क्षमता बढाया

मुंबई ,  डेल्हिवरी, जो भारत की अग्रणी समग्र लॉजिस्टिक्‍स, एवं आपूर्ति श्रृंखला सेवा कंपनियों में से एक है, ने बेंगलुरू-स्थित स्‍पॉटन लॉजिस्टिक्‍स के अधिग्रहण की पुष्टि की। इस कदम से डेल्हिवरी की मौजूदा बी2बी क्षमताएं और अधिक मज़बूत हो जायेंगी।

इस घोषणा पर प्रतिक्रिया जताते हुए, डेल्हिवरी के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी, साहिल बरुआ ने कहा, ‘’यह प्रगति विकासोन्‍मुखी बनने और हमारे प्रत्‍येक बिजनेस लाइन को बढ़ाने के हमारे उद्देश्‍य के अनुरूप है। 10 वर्षों में, डेल्हिवरी ने बी2सी लॉजिस्टिक्‍स में अपना अग्रणी स्‍थान बनाया है और अब हमारे घटक, ट्रकलोड बिजनेस को स्पॉटन के साथ जोड़कर, हम बी2बी एक्‍सप्रेस में भी अपनी वैसी ही मजबूत स्थिति कायम करने की दिशा में अग्रसर होंगे। ज्‍यादा महत्‍व की बात यह है कि हम डेल्हिवरी और स्‍पॉटन दोनों के ग्राहकों को हमारे बी2सी एवं बी2बी एक्‍सप्रेस व्‍यवसायों की सहक्रियाओं का लाभ प्रदान करने की स्थिति में हैं, और हमारी समग्र आपूर्ति श्रृंखला क्षमताएं काफी बढ़ जायेंगी।‘’

स्पॉटन लॉजिस्टिक्स के प्रबंध निदेशक, अभिक मित्रा ने कहा, “स्पॉटन टीम और मैं डेल्हिवरी की विकास और मूल्य-निर्माण की यात्रा का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हैं। डेल्हिवरी टीम ने थोड़े समय में भारत में लॉजिस्टिक्स एवं आपूर्ति श्रृंखला सेवा कंपनी के रूप में समग्र रूप से अग्रणी बनाने में जबरदस्‍त काम किया है। स्पॉटन को ग्राहक संबंधों और सेवा की गुणवत्ता, पेशेवर प्रबंधन और प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग पर ध्यान केंद्रित करने के लिए जाना जाता है, और डेल्हिवरी में भी ये सारी विशेषताएं मौजूद हैं और इस प्रकार, हम भारत की अग्रणी लॉजिस्टिक्‍स कंपनियों में से एक बन चुके हैं।

संबंधित पोस्ट

वसंत पंचमी पर नन्हें बच्चों ने किया सरस्वती पूजा

Aman Samachar

स्वस्थ महिला अभियान के संबंध में आशा कार्यकर्ता महिलाओं में जागरूकता फैलाएँ – सौरभ राव

Aman Samachar

बिजली उपभोक्ताओं के लिए 31 दिसंबर तक बढ़ी विलासराव देशमुख अभय योजना

Aman Samachar

छत्तीसगढ़िया पलायन मजदूर का दर्द और अटूट प्रेम कहानी को दर्शाती फिल्म रोमियो राजा का टीजर हुआ रिलीज

Aman Samachar

2024 में विरोधी दलों के गठबंधन इंडिया की हंडी फोड़ेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

दस वर्षीय यति किशोरी के नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की भीड़ 

Aman Samachar
error: Content is protected !!