Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

EyeMyEye ने भारत में टिकाऊ एवं पर्यावरण के लिए सुरक्षित आईवियर फ्रेम किया लॉन्च 

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के सबसे पसंदीदा आईवियर प्लेटफॉर्म- EyeMyEye ने पर्यावरण-अनुकूल फैशन को अपनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ते हुए, टिकाऊ एवं पर्यावरण के लिए सुरक्षित आईवियर फ्रेम के एकदम अनोखे व शानदार कलेक्शन, ‘बैम्बू आईवियर रेंज’ को गर्व के साथ भारतीय बाजार में उतारा है। इस कलेक्शन के हरेक फ्रेम को 100% शुद्ध और जैविक बाँस से तैयार किया गया है, जिसमें आँखों के चश्मे तथा पोलराइज़्ड सनग्लासेस की पूरी रेंज उपलब्ध है, जो निश्चित तौर पर आने वाले दौर में भी फैशन में बने रहेंगे।

           बैम्बू आईवियर फ्रेम्स को बेहद टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाले बाँस के साथ तैयार किया जाता है, जो समय की कसौटी पर खरे उतरते हैं तथा अपनी कुदरती खूबसूरती से सालों भर पहनने वाले व्यक्ति के लुक में चार चाँद लगाते हैं। कुदरती तौर पर अलग अलग रंगों में उगने वाले बाँस से बनाए गए इस कलेक्शन के डिज़ाइन बेहद खास हैं, और इसी वजह से इस कलेक्शन के सभी फ्रेम एक-दूसरे से बिल्कुल अलग नज़र आते हैं। इसके अलावा, हरेक फ्रेम की सुरक्षा के लिए बाँस की मदद से तैयार किया गया एक शानदार बॉक्स भी दिया जाता है।

           बैम्बू आईग्लासेस की रेंज को बेहद सावधानीपूर्वक डिज़ाइन किया गया है, जो पहनने वाले के चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के साथसाथ देखने में अत्यधिक स्पष्टता और आराम प्रदान करता है, जबकि पोलराइज़्ड बैम्बू सनग्लासेस UVA तथा UVB से 100% सुरक्षा प्रदान करते हैं। स्टाइल के साथ-साथ लंबे समय तक चलने के मामले में यह रेंज एक कदम आगे है, जो बोर्डरूम से लेकर समुद्र तट तक हर जगह अपनी धाक जमाने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। श्री गणेश अय्यर, संस्थापक एवं सीईओ, EyeMyEye, कहते हैं, “पिछले कुछ सालों में भारत का आईवियर बाजार काफी तेजी से विकसित हुआ है और लगातार बढ़ रहे अपने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा कर रहा है।आज पूरी दुनिया में पर्यावरण की भलाई के प्रति लोगों का लगाव काफी बढ़ गया है, और इसी वजह से सस्टेनेबल आईवियर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की दिशा में अगला सकारात्मक कदम है। EyeMyEye की बैम्बू आईवियर रेंज के हरेक फ्रेम का स्टाइल पूरी तरह से कुदरत से प्रेरित है। हमें पूरा यकीन है कि, हमारे समझदार ग्राहक इस कलेक्शन को तहे दिल से स्वीकार करेंगे और उन्हें यह बेहद पसंद आएगा।इस दुनिया को कुदरत की नज़रों से देखें! www.eyemyeye.com पर बैम्बू आईवियर रेंज खरीदें।

संबंधित पोस्ट

मुंब्रा – कलवा – शील के नागरिकों के लिए टोरेंट पावर कंपनी ने दी दावत-ए-इफ्तार

Aman Samachar

रोगी की अच्छी देखभाल करना और हर संभावित कोविड मृत्यु को रोकना हमारा पहला कर्तव्य – अभिजीत बांगर 

Aman Samachar

रेड रन मैराथन प्रतियोगिता में 21 महाविद्यालयों ने लिया हिस्सा

Aman Samachar

होंडा सिटी ने भारत में अपने 25 शानदार वर्षों का मनाया उत्‍सव 

Aman Samachar

भिवंडी में ऑटो चालक से 2 लाख रुपये का गांजा जब्त , आरोपी गिरफ्तार

Aman Samachar

लग्रों इंडिया ने भारत की राजधानी दिल्ली में अपना 15वां अनुभवजन्य केंद्र इनोवल किया लॉन्च 

Aman Samachar
error: Content is protected !!