Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा कर्मचारियों को 18 हजार रुपये सनुग्रह अनुदान घोषित ,अक्टूबर माह का वेतन 20 अक्टूबर से पहले

ठाणे [ युनिस खान ]  ठाणे मनपा और परिवहन सेवा के कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए दिवाली के अवसर पर 18,000 रुपये सनुग्रह अनुदान देने की घोषणा मुख्यमंत्री एकनाथ ने की है। पिछले दो वर्षों में मनपा ने अपने कर्मचारियों को 15,500 रुपये का सनुग्रह  अनुदान दिया गया।
       गुरुवार शाम को हुई आपात ऑडियो-विजुअल बैठक में सनुग्रह अनुदान पर चर्चा हुई।  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की इस बैठक में पूर्व महापौर नरेश म्हस्के, मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर, अतिरिक्त आयुक्त (2) संजय हेरवाडे मौजूद थे। मुख्यमंत्री शिंदे ने मध्यस्थता करते मनपा कर्मचारियों की ओर से की गयी मांग विचार किया।  गत दो वर्षों में मनपा कर्मचारियों के सनुग्रह अनुदान में वृद्धि नहीं की गयी थी। जिसे देखते हुए 2500 रूपये की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि भले ही मनपा पर अतिरिक्त बोझ हो लेकिन वृद्धि की जानी चाहिए। मनपा मुख्यमंत्री के निर्देश पर 18,000 रुपये के सनुग्रह अनुदान देने का निर्णय लिया है।
       मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि यह ध्यान में रखते हुए कि दिवाली अक्टूबर के अंत में है, अक्टूबर के चालू महीने का वेतन 20 अक्टूबर से पहले भुगतान किया जाना चाहिए। उन्होंने  सलाह दी कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि इसमें कोई देरी न हो। ठाणे मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने कहा कि संबंधितों को इस तरह से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। ठेका कर्मियों , संविदा कर्मियों को नियमानुसार सनुग्रह अनुदान भी दिया जाएगा। इस फैसले से ठाणे मनपा के खजाने पर करीब 14 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

संबंधित पोस्ट

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने यूनियन प्रेरणा 2.0 – एम्पॉवरहर लॉन्च की

Aman Samachar

डेंगू, मलेरिया को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी निवारक उपायों पर मनपा का जोर

Aman Samachar

सब्जी मंडी में खराब रास्ते व गंदगी से लोग परेशान, मनपा की लापरवाही उजागर

Aman Samachar

मानसून में सडकों पर खड्डे हुए तो संबंधित अधिकारीयों पर होगी कार्रवाई – मनपा आयुक्त

Aman Samachar

मुख्यमंत्री समृद्धि पंचायत राज अभियान के अंतर्गत जनआंदोलन बनाने हेतु ठाणे में हुई कार्यशाला 

Aman Samachar

पीएनबी ने भारत में सबसे बड़े डीलर नेटवर्क में से एक को समर्थन देने के लिए अमूल के साथ की साझेदारी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!