Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

24 घंटे में मुंब्रा का कचरा नहीं हटाया तो मनपा के पर फेकेंगे  – मरजिया पठान 

ठाणे [ युनिस खान ] मुंब्रा में कचरे से नागरिक परेशान हैं। कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में 18 लोगों की मौत के बावजूद मनपा नागरिकों के स्वास्थ्य के बारे में अभी भी सचेत नहीं हुई है। पूर्व नगर सेवक अशरफ पठान की बेटी व सामाजिक कार्यकर्ता मरजिया पठान ने चेतावनी दी है कि 24 घंटे में कचरा नहीं उठाया जाता तो कचरा उठाकर मनपा के गेट पर डाला जायेगा।
        पठाने ने कहा कि जब से निजी ठेकेदार को सफाई का ठेका दिया गया है मुंब्रा में कचरे का अंबार लग लगा है। कचरे की दुर्गन्ध से नागरिकों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। शहर में हर तरफ कचरों का अंबार लगा हुआ है। यहाँ मनपा के हज़रात फखरुद्दीन शाह बाबा अस्पताल की हालत भी काफी जर्जर हो गई है। अस्पताल के गेट और रस्ते में भी कचरे का अंबार लगा हुआ है अगर यह कचरा 24 घंटे के अंदर यहां से नहीं उठाया जाता है तो हम इस को उठाकर मनपा गेट पर फेक देंगे।
       मुंब्रा में कचरा और साफ-सफाई आज बड़ी समस्या बनती जा रही है। शहर भर में जगह जगह कचरे का अंबार लगा है। कचर उठाने वाली गाडी भी रोज़ नहीं आने से बिल्डिंगो का कचरा भी नहीं उठाया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता मरजिया पठान ने कहा है कि दवाखाना की हालत भी बेहद जर्जर है। इसके पंखे, लाइट बंद हैं, मरीजों के बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं है और स्टाफ की भी कमी है।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी मनपा कर्मियों को 10100 रूपये सनुग्रह अनुदान घोषित होने कर्मचारियों में ख़ुशी 

Aman Samachar

घरकुल आवास योजना व स्वच्छ भारत मिशन के कार्य दो माह में पूरा करें – मुख्य कार्यकारी अधिकारी  

Aman Samachar

ऑटो रिक्शा चालकों को डेढ़ हजार की आर्थिक सहायता के लिए निशुल्क मार्गदर्शन शिबिर

Aman Samachar

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें किया याद

Aman Samachar

होम अप्लायंसेज पर नए #ZindagiHit अभियान के साथ होम क्रेडिट इंडिया ने कहा लाइफ में नो समझौता

Aman Samachar

वॉकहार्ट हॉस्पिटल्स का आई एम फियरलेस कैंपेन

Aman Samachar
error: Content is protected !!