Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नैशनल बैंक ने विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर किया पेंशनर्स लाउंज का शुभारंभ

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर, देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने “पेंशनर्स लाउंज” का शुभारंभ किया, जो शाखा के भीतर एक समर्पित स्थान है, जहाँ पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों को सभी बैंकिंग सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। सामरोह के एक भाग के रूप में, बैंक ने दिल्ली में अपनी भीकाजी कामा प्लेस शाखा में पेंशनर्स को उनकी उपलब्धियों और समाज में योगदान के लिए सम्मानित किया। उद्घाटन समारोह बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, कार्यपालक निदेशक,मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक, अंचल प्रबंधकों, अन्य बैंक अधिकारियों और ग्राहकों की उपस्थिति में आयोजित किया गया था। विशेष आभार व्यक्त करने के लिए  बैंक ने 121 केंद्रों पर पीएनबी के  पेंशनर्स  के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किए।

          विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सभी वरिष्ठ नागरिकों को बधाई देते हुए, पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अतुल कुमार गोयल ने कहा: “ पेंशनर्स , जिन्होंने हमारे देश के विकास में बहुत योगदान दिया है, पंजाब नैशनल बैंक के लिए भी बहुत ही  मूल्यवान वर्ग  हैं। पेंशनर्स लाउंज पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों के लिए शाखा परिसर के भीतर एक समर्पित स्थान है, जहां उन्हें सभी प्रकार की बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी। वर्तमान में, हमने दिल्ली एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, हैदराबाद, चंडीगढ़, जयपुर, शिमला, वाराणसी में 11 पेंशनर्स लाउंज स्थापित किए हैं। एक बहुआयामी योजना के हिस्से के रूप में, हम वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित बचत, निवेश, बीमा, स्वास्थ्य देखभाल योजनाओं में भी सुधार कर रहे हैं और उनके लिए डोरस्टेप बैंकिंग को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके अलावा, हम इस विशिष्ट खंड के अनुरूप विशेष उत्पाद और सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजिटल पहल और प्रौद्योगिकी का भी लाभ उठा रहे हैं।

         पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सूचनात्मक पुस्तिका (स्पंदन) का भी अनावरण किया, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स  के लिए बैंक की विभिन्न योजनाओं का विवरण दिया गया है।

संबंधित पोस्ट

वृक्षारोपड़ कर शिक्षकों व विद्यार्थियों ने मनाया शिक्षक दिवस

Aman Samachar

कपिल पाटील के रूप में ठाणे जिला के पहले केंद्र में पंचायती राज्य मंत्री बनाए जाने पर भिवंडी में खुशी

Aman Samachar

हाउसिंग सोसायटियों के गैर कृषि कर को स्थगित करने के निर्णय से लाखों नागरिकों को राहत – विधायक केलकर 

Aman Samachar

घोडबंदर रोड के एक्सप्रेस इन होटल के 21 कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित होने पर मनपा ने लगाया सील

Aman Samachar

43 लाख रूपये के मादक पदार्थ समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

Aman Samachar

आन्दोलन के बाद मुंब्रा कौसा के सीसीटीवी कैमरों को मनपा ने कराया दुरुस्त

Aman Samachar
error: Content is protected !!