Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा के सेंटर नजदीक करने की मांग

ठाणे [ युनिस खान ] मुंब्रा में दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा के सेंटर 4 – 5 किमी दूर होने से छात्रों को समय से न पहुँचने के कारण परीक्षा छूटने की चिंता रहती है। यातायात जाम की समस्या से भारी किराये का भुगतान करने के बावजूद सेंटर पर पहुँचना मुश्किल होता है। छात्रों के अविभावकों के विरोध प्रदर्शन की चेतावनी के बाद स्कूलों की ओर से सुविधाजनक सेंटर बनाने की मांग की गयी है।
       पिछले दो वर्षों से मुंब्रा स्टेशन के पास छात्रों का एसएससी परीक्षा केंद्र 4 से 5 किमी की दूर  कौसा , देवरी पाड़ा जैसे क्षेत्रों में लग रहा है, जिसके कारण बच्चों का समय और किराए का पैसा बर्बाद होता है। इसके बारे में पटेल स्कूल के अब्दुल रहमान और इसराइल खान ने यह जानकारी देते हुए कहा कि हमने पहले भी प्रशासन इस पर ध्यान देने की अपील भी की है। इसके बावजूद  इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसके कारण बच्चों के अविभावक मीडिया के समक्ष अपनी शिकायत की। उनका कहना है कि स्कूल प्रबंधन भी इसके लिए कोई पहल नहीं कर रहे हैं।
      10 वीं और 12 वीं कक्षा के बच्चों के लिए सेंटर जितना करीब हो सके उतना करीब होना चाहिए। यातायात जाम के चलते तीन किमी तक का सफ़र भी आसान नहीं होता है। यही कारण है कि आज शिक्षकों ने स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता और संघर्ष संस्था कीअध्यक्षा रुता जितेन्द्र आव्हाड से परीक्षा सेंटर की समस्या का निराकरण कराने की मांग की है। जिस पर उन्होंने तुरंत जिलाधिकारी से समस्या से अवगत कराया और तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा है। गरीब छात्रों की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे रिक्शा से श्रीलंका पहुंच सकें। यही कारण है कि पिछले साल बच्चे परीक्षा सेंटर तक जाने के लिए घर से दो घंटे पहले निकलते थे। फिर भी वे समय पर परीक्षा सेंटर  तक नहीं पहुंच पाते थे। परीक्षा से पहले थकान के कारण कई छात्रों का रिजल्ट बहुत खराब आया।  छात्रों के अभिभावकों ने कहा कि अगर इस साल भी इस समस्या का समाधान नहीं करती है, तो मजबूर होकर हमें सड़कों पर उतरकर आंदोलन करना पड़ेगा।

संबंधित पोस्ट

फेस्टिवल के दौरान ‘ड्रग-फ्री महाराष्ट्र’ के बारे में जनजागरण

Aman Samachar

किसान आन्दोलन सुलझाने के लिए प्रधानमंत्री को हस्तक्षेप करना चाहिए – राज ठाकरे 

Aman Samachar

ठाणे व मुलुंड रेलवे स्टेशन के बीच प्रस्तावित नए रेलवे स्टेशन बनाने की प्रक्रिया शुरू 

Aman Samachar

भाजपा नेताओं ने शहर में अस्पताल शुरू करने का जिलाधिकारी को दिया प्रस्ताव 

Aman Samachar

राज सिंह राजपूत एक्शन करते दिखेंगे फिल्म तलाश में,विजयदशमी को फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ जारी

Aman Samachar

कोरोना संबंधी समय सीमा का उलंघन करने वाले 7 रेस्टोरेंट एंड बार वसूले साढ़े तीन लाख रुपये दंड

Aman Samachar
error: Content is protected !!