Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

ब्लू डार्ट ने अपनी डार्ट प्लस सर्विस की भारत डार्ट के रूप में रीब्रांडिंग करने की घोषणा की

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] दक्षिण एशिया में प्रीमियर एक्सप्रेस एयर और इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्टेशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन लॉजिस्टिक्स सेवाएँ प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी, ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड ने आज अपने ‘भारत डार्ट’ सर्विस को बिल्कुल नए स्वरूप में पेश किया, जिसे पहले ‘डार्ट प्लस’ के नाम से जाना जाता था। यह बदलाव काफी सोच समझकर किया गया है जो ब्लू डार्ट के वर्तमान में जारी सफर में एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे पता चलता है कि कंपनी भारत की अलग-अलग तरह की जरूरतों को पूरा करने के अपने इरादे पर अटल है।

         भारत डार्ट सामानों की सही समय पर डिलीवरी को सबसे ज्यादा अहमियत देता है, जो तेज रफ़्तार, हिफाज़त, वैल्यू-ऐडेड फीचर्स के साथ हैंडलिंग, एक मजबूत सिस्टम के ज़रिये अंतिम सिरे तक पूरी विजिबिलिटी तथा भुगतान के आसान विकल्पों जैसी ढेर सारी सुविधाओं से लैस है। ब्लू डार्ट ने अपने ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों के अनुरूप खुद को तैयार करने के इरादे से काफी गहराई से जानकारी जुटाने और रिसर्च करने के बाद ही इस सर्विस की रीब्रांडिंग का फैसला लिया है। कंपनी अपने ग्राहकों तक खुशियाँ पहुंचाने के लिए पूरी तरह समर्पित है, और इसी वजह से सरल एवं कारगर तरीके से बिल्कुल नई सोच के साथ इस सेवा की शुरुआत की गई है। कंपनी का वादा है कि यह नई सेवा ग्राहकों के लिए सचमुच बेमिसाल होगी।

      ब्लू डार्ट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके नेटवर्क का दायरा काफी बड़ा है, जो देश भर के 55,000 से ज़्यादा लोकेशन तक फैला हुआ है, साथ ही इसका नेटवर्क दुनिया भर के 220 देशों और क्षेत्रों में मौजूद है। ब्लू डार्ट ने भारत में टियर II और टियर III श्रेणी के शहरों पर विशेष ध्यान देते हुए DAWN (डिलीवरी एनीव्हेयर नाउ) और RISE (रिवेन्यू इन्क्रीज फ्रॉम SMEs एंड इमर्जिंग मार्केट्स) जैसी पहलों के ज़रिये ज्यादा-से-ज्यादा लोकेशन तक अपनी सेवाओं को पहुंचाया है। नए मध्य वर्ग के उदय और कन्जम्प्शन के कल्चर की वजह से कंपनी ने इन शहरों में काफी प्रगति की है। वित्त वर्ष-23 में, कुल ई-कॉमर्स बाजार में टियर II और टियर III शहरों की हिस्सेदारी क्रमशः 18.6% और 37.1% थी, साथ ही इस क्षेत्र में और आगे बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।

संबंधित पोस्ट

देशी शराब के अड्डे पर पुलिस की कार्रवाई के वाबजूद शराब माफिया बेख़ौफ़ 

Aman Samachar

आरबीआई का रेपो दर में कटौती ठाणे रियल एस्टेट के लिए शुभ संकेत

Aman Samachar

करोड़ों रूपये का टोल घोटाला करने वाले ठेकेदार कंपनी के खिलाफ जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

Aman Samachar

कारदेखो ने पुरानी कारों के लिए अपने दूसरे मेगा रिफर्बिशमेंट सेंटर का किया उद्घाटन

Aman Samachar

प्रभाग क्रमांक 11 की सडकों की मरम्मत व नालों की सफाई का शुभारम्भ 

Aman Samachar

नगदी लेकर घर जा रहे व्यापारी पर गोलीबारी की घटना से सनसनी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!