Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

झुंझुनूं में राजस्थानी फ़िल्म “मोटी सेठाणी”की होगी शूटिंग , बड़े पर्दे के कलाकार निभाएंगे भूमिका

झुंझुनूं [ अमन न्यूज नेटवर्क ] राणी शक्ति मंदिर में राजस्थानी फ़िल्म मोटी सेठाणी की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।इसके लिए बुधवार को राधे रानी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।कार्यक्रम में फ़िल्म निर्माता संजय तुलस्यान,फ़िल्म निर्देशक सन्नी अग्रवाल व अभिनेत्री रेखा वशिष्ठ मौजूद रहे।अग्रवाल ने बताया कि फ़िल्म की कहानी पूर्ण रूप से मां राणी शक्ति दादी के जीवन वृत्तांत पर आधारित है जिसे राणी शक्ति फ़िल्म के बैनर तले बनाई जा रही है।
        इस फिल्म के निर्माता राणा संजय तुलस्यान हैं तथा निर्देशक सन्नी अग्रवाल हैं जिन्होंने जय जीणमाता,भगत धन्ना जाट,माटी हेलो पाड़े रै, किरपा करो सुंधामाता,म्हारा श्याम धणी दातार,जीवती रै बेटी,बापूजी न चाहिए बीनणी, एजुकेटेड बीनणी आदि फिल्मों में अभिनय कर राजस्थानी भाषा का मान बढ़ाया है।इन फिल्मों को देशभर के सिनेमाघरों में दिखाया गया।झुंझुनूं की मोटी सेठाणी फिल्म के संगीतकार महेश जोशी हैं तथा पटकथा संजीव सोनी व सन्नी अग्रवाल ने लिखी है।फ़िल्म की शूटिंग 15 जनवरी से एक ही शेड्यूल में झुंझुनूं स्थित राणी शक्ति मंदिर एवं इसके आप-पास के क्षेत्र पिलानी,चिड़ावा,पिलानी, वृंदावन,लोहार्गल सहित अनेक स्थानों पर की जाएगी।फिल्म में बड़े पर्दे के प्रमुख कलाकारों में भाग्यश्री,मुकेश खन्ना,उपासना सिंह व रेखा वशिष्ठ हैं तथा मेहमान कलाकार में हेमा-मालिनी रहेगी।अग्रवाल ने बताया कि अन्य कलाकारों का चयन जारी है।
अनेक भाषाओं में होगी डबिंग
  फ़िल्म निर्देशक सन्नी अग्रवाल ने बताया कि फ़िल्म मोटी सेठाणी  पहले चरण में राजस्थानी भाषा में ही बनाई जाएगी ताकि आने वाली पीढ़ी अपने धर्म व संस्कृति के साथ साथ मायड़ भाषा राजस्थानी से जुड़ सकें।इसके बाद इस फ़िल्म को अन्य भाषाओं हिंदी,गुजराती,भोजपुरी,अंग्रेजी, मराठी,पंजाबी भाषाओं में डबिंग किया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

ऑनलाइन खेल महोत्सव 2021-22 के लिए मनपा ने खिलाड़ियों से हिस्सा ने का किया आवाहन 

Aman Samachar

शुल्क वृद्धि व वियार्थियों को आन लाईन क्लास से निकालने के खिलाफ मनसे ने किया आन्दोलन

Aman Samachar

आनंद परांजपे एनसीपी के राज्य महासचिव व नजीब मुल्ला ठाणे जिला अध्यक्ष नियुक्त 

Aman Samachar

30 जून 2022 को समाप्त तिमाही के लिए यूनियन बैंक का वित्तीय परिणाम घोषित

Aman Samachar

पाल धनगर सेवा संस्था के आरोग्य शिबिर का लोगों ने लिया लाभ 

Aman Samachar

महानगर गैस लिमिटेड ने राज भवन में PNG सप्लाय शुरु किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!