Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 सामाजिक कार्यकर्ता मर्ज़िया पठान ने शरद पवार से मुलाकात कर समस्याओं पर की चर्चा 

ठाणे [ युनिस खान ]  सामाजिक कार्यकर्ता व यूपीएससी छात्रा मर्ज़िया अशरफ पठान ने अपने यूपीएससी छात्र दोस्तों के साथ राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुंबई में  मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अल्पसंख्यकों की समस्याएँ, शैक्षिक, विकास ,देश में बढ़ती नफरत ,मनपा स्कूलों की समस्याओं पर भी चर्चा की।
         युवा सामाजिक कार्यकर्ता और यूपीएससी की छात्र रह चुकी मुंब्रा के पूर्व नगर सेवक और अशरफ शानू पठान की बेटी मर्ज़िया पठान अपने पिता की राजनीतिक और सामाजिक सेवाओं से प्रभावित होने के बाद राजनीति में प्रवेश किया है। मार्जिया मुंब्रा शहर की विभिन्न समस्याओं को सुलझाने के लिए हमेशा सक्रीय रहती हैं। उन्होंने मुंबई में वाईबी चव्हाण कार्यालय में शरद पवार से मुलाकात की। मर्जिया ने शरद पवार से शिक्षा, ड्रग्स के बढ़ते क्राइम , शिक्षा , बेरोजगार युवाओं  , खाली पड़े सरकारी पदों पर भर्ती न होने , खासकर ठाणे मनपा के सभी स्कूलों की बेहद जर्जर हालत ,शिक्षकों की कमी जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। मार्जिया ने कहा कि शरद पवार ने हमें सलाह दी कि प्रपोगंडा फैलाने वालों के खिलाफ युवाओं और पढ़े लिखे लोगों को आगे आना होगा, वार्ना जिस तरह से देश में धार्मिक नफरत और सांप्रदायिकता को भड़काया जा रहा है, वह खतरनाक दिशा ले लेगा। इस दौरान उनके साथ मुंब्रा कलवा से राकांपा विधायक डा जितेंद्र अव्हाड भी मौजूद थे ।

संबंधित पोस्ट

अतिधोखादायक इमारतों में रहने वाले परिवारों को स्थानांतरित करने का नगर विकास मंत्री ने दिया निर्देश

Aman Samachar

पीडी यादव अ भा अहीर महासभा, महाराष्ट् प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप और जीओएटी(G.O.A.T)ब्रांड लैब्स भविष्य के विकास के लिए विशेष साझेदारी पर किए हस्ताक्षर

Aman Samachar

कल्याण पूर्व व पश्चिम को जोड़ने वाले पत्रीपुल का पहला 76 .67 मीटर का गार्डर आज सफलता पूर्वक लगा 

Aman Samachar

समाचार पत्र विक्रेता किसानों के उत्पाद व दूसरे राज्यों की प्रसिद्द मिठाई ग्राहकों के घर पहुंचाएंगे  – दत्ता घाडगे  

Aman Samachar

पूर्वांचल फाउंडेशन के कजरी महोत्सव में उत्तर भारतीय समाज ने दिखाई एकता

Aman Samachar
error: Content is protected !!