Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नैशनल बैंक ने एशियन गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हॉकी खिलाड़ियों को किया सम्मानित

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी), देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, ने भारत की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहे अपने हॉकी खिलाड़ियों शमसेर सिंह (टोक्यो ओलंपिक 2020 कांस्य पदक विजेता और कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 रजत पदक), अभिषेक (कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 रजत पदक विजेता) और सुखजीत सिंह को हाल ही में चीन में सितंबर ,अक्टूबर 2023 के दौरान हुए एशियन गेम्स 2022 में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया।               हॉकी खिलाड़ियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए श्री अतुल कुमार गोयल, एमडी एवं सीईओ, पीएनबी, ने कहा  “मैं अपने महानायकों को देश के लिए एशियन गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक जीतने में किए गए योगदान के लिए हार्दिक बधाई देता हूंआप सभी ने जिस तरह से सभी बाधाओं को पार करने के लिए अपनी शक्ति, संकल्प और सकारात्मक दृष्टिकोण का प्रदर्शन किया वह इस देश के लिए आपका महानतम योगदान है और पीएनबी परिवार व उससे भी ज्यादा पूरे देश के लिए प्रेरणादायी है।”

          सम्मान समारोह का आयोजन बैंक के दिल्ली स्थित कॉरपोरेट कार्यालय में हुआ और इसमें अपनी उपस्थिति से श्री अतुल कुमार गोयल, पीएनबी के एमडी एवं सीईओ, ने कार्यपालक निदेशकों श्री कल्याण कुमार, श्री बिनोद कुमार और सीवीओ श्री राघवेंद्र कुमार के साथ शोभा बढ़ायी।कार्यक्रम में श्री रोमेश पठानिया (द्रोणाचार्य अवार्डी व पूर्व कोच पीएनबी सीनियर हॉकी टीम) और श्री अशोक कुमार शर्मा (पीएनबीहॉकी अकादमी के पहले नोडल आफिसर) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

   कार्यक्रम की शुरुआत पीएनबी के मुख्य महाप्रबंधक श्री संजय वार्ष्णेय के स्वागत भाषण से हुई।सम्मान के तौर पर पीएनबी के  एमडी एवं सीईओ ने प्रत्येक हॉकी खिलाड़ियों (शमसेर सिंह, सुखजीत सिंह, अभिषेक) को 10 लाख रुपये नकद प्रोत्साहन राशि भेंट की। इसके अतिरिक्त पीएनबी की आंतरिक नीति के अनुसार खिलाड़ियों को सम्मान के प्रतीक के तौर पर इंक्रीमेंट और पदोन्नति दी गई।पीएनबी के एमडी एवं सीईओ ने श्री परमजीत सिंह (पीएनबी सीनियर हॉकी टीम के वर्तमान कोच) व टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

संबंधित पोस्ट

मेरा गांव – आरोग्य संपन्न गांव कैंपेन के तहत अगस्त में अलग-अलग हेल्थ अवेयरनेस – रंजीत यादव

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा की मेजबानी में होगा टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट-2023 

Aman Samachar

10 हजार रूपये रिश्वत लेते मनपा लिपिक गिरफ्तार 

Aman Samachar

दिवा पूर्व व पश्चिम को जोड़ने वाले उड़ानपुल में बाधा बनी 6 इमारतों पर मनपा का चला बुलडोजर 

Aman Samachar

टीएमटी बस मार्गों का सर्वे कर शीघ्र व आरामदायक सेवा देने का प्रयास करें – अभिजीत बांगर

Aman Samachar

क्षत्रिय समाज चैरिटेबल ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

Aman Samachar
error: Content is protected !!