Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भीषण गर्मी में पक्षी और प्राणी की प्यास बुझाने के लिए वन क्षेत्र में लगे पानी के 24 हौद 

ठाणे [ युनिस खान ] बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी से पक्षियों और प्राणियों की प्यास बुझाने के लिए जय परशुराम सेना फाउंडेशन की ओर से येऊर वन में छह स्थनों में पानी के हौद रखवाए गए। टैंकर से पानी भरकर आज इस पक्षी , प्राणी बचाओं अभियान का फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के हाथों उद्घाटन किया गया। इस अवसर येऊर परिमंडल वन अधिकारी रमाकांत मोरे भी उपस्थित थे।
       वरिष्ठ समाजसेवी शर्मा ने कहा कि मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार तापमान बढ़ने से आगामी दो माह में भीषण गर्मी और गरम हवाएं चलेगी जिससे पक्षियों एवं प्राणियों की जन हानि की आशंका है। जिसे देखते हुए हमने येऊर के वन क्षेत्र में 20 लीटर के चौबीस हौद छह स्थानों पर रखवाए हैं। प्रत्येक स्थान पर छह हौद रखवाया गया है जिसमें टैंकर से पानी भराने व देखरेख की जिम्मेदारी दी गयी है। आज दोपहर हौद में टैंकर से पानी भरकर इस पक्षी ,प्राणी बचाओं अभियान का शुभारम्भ किया गया।उन्होंने कहा कि बारिस होने तक यह कार्य नियमित शुरू रहेगा। हम समाजसेवी व्यक्तियों व स्वयंसेवी संस्थाओं से इस अभियान में शामिल होने और अपने स्तर पर पक्षी , प्राणी को पानी रखने का आवाहन कर रहे हैं।
        वन अधिकारी रमाकांत मोरे ने बताया की वन क्षेत्र के पक्षी , प्राणी को बचाने के लिए विभाग द्वारा आवश्यक प्रयास किया जाता है। आज ओमप्रकाश शर्मा ने आज एक अभिनव उपक्रम प्राणी , पक्षी बचाओं अभियान शुरू किया है जो बहुत ही सराहनीय कार्य है। भविष्य में लोग इसका अनुकरण करेंगे और प्राणियों को प्यास बुझाने में मदद मिलेगी। वन क्षेत्र में प्राणियों को पानी उपलब्ध करने के लिए शर्मा का यह प्रयास गर्मी में पक्षियों व प्राणियों के वरदान साबित होगा। आज गुडी पाडवा के अवसर हुए उद्घाटन के समय सत्यनारायण शर्मा , के पी मिश्रा , पत्रकार नामदार राही , दिनेश शुक्ला , मनोज शर्मा , पंकज जैन , आशीष शुक्ला ,सोनू सिंह सुरीला , विजय पांडेय आदि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

सिंगापुर एयरलाइंस ने सात एयरबस A350F कार्गो विमानों का दिया ऑर्डर

Aman Samachar

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भिवंडी में तृतीय पंथी मतदाता पंजीकरण विशेष शिविर का किया दौरा

Aman Samachar

लोक सेवा अधिकार आयोग की कोंकण विभागीय समीक्षा बैठक 1 लाख 41 हजार आवेदनों का निपटारा 

Aman Samachar

भिवंडी ठाणे बायपास मार्ग पर टेम्पो की भिड़ंत से कार सवार 2 युवकों की मौत,1 घायल

Aman Samachar

पॉजिटिव पे सिस्टम के तहत ग्राहकों को क्लीयरेंस के एक दिन पूर्व ब्यौरा देना अनिवार्य – पंजाब नैशनल बैंक

Aman Samachar

उद्योगों के सहयोग के चलते महाराष्ट्र निवेशकों के लिए पसंदीदा राज्य है – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Aman Samachar
error: Content is protected !!