Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुलुंड के श्री केअर वृद्धाश्रम में गर्म कपडे , राशन व दवाओं का वितरण 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मुलुंड पवई चौक के पास स्थित श्री केअर वृद्धाश्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्या श्रीमती सुमन अग्रवाल के करकमलों व्दारा बुजुर्ग नागरिकों को गर्म कपड़े, अनाज और दवाइयों का वितरण किया गया। मुलुंड कॉलोनी के समीप मौजूद करीब 40 बुजुर्गों की क्षमता वाले वृद्धाश्रम में संपन्न हुए इस कार्यक्रम के दौरान यहां रह रहे बुजुर्गों के चेहरे पर कृतज्ञता और आशीर्वाद के वे असीम भाव तैर रहे थे कि उन्हें शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।
             इस अवसर पर उन्हें 1000 किलोग्राम अनाज सहित ऊनी शॉल-कैप-स्कॉर्फ, सैनिटाइजर, ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर, बाम, बैंडेज, बिस्किट, टॉवेल, डाइपर और अन्य दवाइयां व आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही वृद्धाश्रम की बाकी जरूरतों को पूरा करने के लिए 25 हजार रूपए गूगल-पे के जरिए वहां के एकाउंट में ट्रांसफर भी किए गए। वैष्णवी अय्यर के संचालन में हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश राठी, सतीश नारायण, प्रीति दुआ, मेघा मित्तल, संतोष अग्रवाल, प्रीति शर्मा, उषा जलानी, श्रुति अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, सुनीता सरावगी, श्रद्धा जाधव आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

संबंधित पोस्ट

उत्तर प्रदेश में क़ानून का राज्य नहीं गुंडा राज स्थापित हो गया है – आबू आसिम आजमी

Aman Samachar

भाजपा युवा मोर्चा की कोकण विभागीय सह समन्यवक बनी सामाजिक कार्यकर्ता वृषाली वाघुले 

Aman Samachar

एगॉन लाइफ इंश्योरेंस ने सेल्फ-एम्प्लायड ग्राहकों के लिए लांच किया आई-टर्म प्राइम

Aman Samachar

विरोधी पक्षनेता फडनवीस के शीघ्र स्वस्थ्य होने के लिए भाजपा ने की होम हवन

Aman Samachar

चिंदी कपड़ा गोदाम में आग लगने से 3 गोदाम का माल जलकर राख

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म पासा का निर्माण पूर्ण,जल्दी ही रिलीज की संभावना

Aman Samachar
error: Content is protected !!