Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

डोंबिवली एमआयडीसी की केमिकल कंपनी में विस्फोट से 8 मरे , 64 घायल ,यह संख्या बढ़ने की आशंका 

ठाणे [ युनिस खान ] जिले की डोंबिवली की अमुदान केमिकल कंपनी में बायलर में विस्फोट होने से आस पास की तीन कंपनियों के भीषण आग लगने की आज दोपहर दुर्घटना हुई . इस दुर्घटना में 8 लोगों की मृत्यु और 64 लोग घायल हो गए हैं . राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना स्थल का दौराकर पंचनामा कर मृतकों और घायलों को मुवाजा दिलाने का आदेश जिलाधिकारी अशोक शिंगारे की दिया है .उन्होंने कहा कि उद्योगों से चर्चा कर डोंबिवली की खतरनाक कंपनियों को अंबरनाथ एमआयडीसी में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है .

        आज गुरुवार 23 मई को ठाणे जिले की डोंबिवली एमआयडीसी की अमुदान केमिकल प्रा लि कंपनी के बायलर में विस्फोट हुआ .इसके बाद लागी भीषण आग आस पास की दो अन्य कंपनियों में फ़ैल गयी .इस घटना में 8 लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि 64 लोग घायल हुए है . यह संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है . अग्निशमन दल के जवान देर तक आग बुझाने के लिए प्रयास करते रहे . अमुदान केमिकल [ अंबर केमिकल कंपनी ] में विस्फोट के बाद लगी आग पास की मेट्रोपोलिटन कंपनी और के जी कंपनी में फ़ैल गयी .विस्फोट इतना भीषण था कि कंपनी के सीमेंट के पत्रे उड़ गए . एक किमी से अधिक दूर की इमारतों की खिडकियों के कांच टूट गए . डोंबिवली एमआयडीसी की केमिकल कंपनी में विस्फोट और आग लगने की कई घटनाएँ इसके पहले हो चुकी है .केमिकल कंपनी क्षेत्र में रिहायसी इमारतों को जाल बिछ गया है . प्रशासन ने पहले की कदम उठाया होता तो ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता था .
         मुख्यमंत्री शिंदे ने मुख्यमंत्री कोष से मृतकों के आश्रितों को 5 लाख और घायलों के उपचार के लिए सहयता देने की घोषणा की है . इसी के साथ कंपनी प्रबंधन से मुवाजा दिलाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है .उन्होंने कहा है कि डोंबिवली एमआयडीसी से खतरनाक कंपनियों के प्रबंधन से चर्चा कर अंबरनाथ एमआयडीसी में एक अलग जोन बनाकर स्थानांतरित करने का निर्णय सरकार ने लिया है .

संबंधित पोस्ट

भाजपा की स्थापना से लेकर सत्ता के शीर्ष पहुंचने पर कहाँ है वो लोग जिन्होंने अपना जीवन पार्टी में लगा दिया

Aman Samachar

कल्याण में फर्जी किसान बनकर जमीन खरीदने का मामला, उप जिलाधिकारी ने दिया स्थगन आदेश 

Aman Samachar

अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए सपा विधायक ने की रोड लाईट लगाने की मांग 

Aman Samachar

डालमिया सीमेंट ने पश्चिम भारत में ‘एव्‍री होम हैप्‍पी ऑफर’ की घोषणा की 

Aman Samachar

स्कॉलरशिप परीक्षा में जिप स्कूलों के 395 स्टूडेंट्स क्वालिफ़ाई 

Aman Samachar

शिवशांती प्रतिष्ठान की ओर से आरपीएफ जवानों का किया गया सम्मान

Aman Samachar
error: Content is protected !!