Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

10 वीं और 12 वीं की पूरक परीक्षाएं सुचारू रूप से संपन्न कराने में सावधानी बरतें – जिलाधिकारी 

ठाणे [ युनिस खान ] महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 16 सितंबर से दसवीं और  12 वीं की पूरक परीक्षा 22 सितंबर से शुरू की जा रही है।  जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने उड़न दस्तों को निर्देश दिया कि वे दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुचारू वातावरण में आयोजित करने और कोविड की पृष्ठभूमि में उचित सावधानी बरतने के लिए सतर्क रहें।
जिलाधिकारी नार्वेकर की अध्यक्षता में जिला सतर्कता समिति की बैठक हुई जिसमें उन्होंने इस आशय का निर्देश दिया है। इस अवसर पर शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक एवं प्राथमिक) शेषराव बड़े,  सहायक पुलिस आयुक्त प्रकाश नीलेवाड़, पुलिस उपनिरीक्षक अलका करांडे उपस्थित थे। जिले में 10 वीं के 12 और 12 वीं कक्षा के परीक्षा के लिए 10 केंद्र हैं और दसवीं कक्षा के 1292 और बारहवीं कक्षा के 1200 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा में गड़बड़ी को रोकने के लिए दो विजिलेंस स्क्वॉड को तैनात किया गया है। जिलाधिकारी नार्वेकर ने कहा है कि परीक्षा केंद्रों पर समुचित व्यवस्था की जाए और शिक्षा बोर्ड द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।  साथ ही उड़न दस्ता भी सतर्क रहे ताकि कहीं कोई गड़बड़ी न हो।
कोविड 19 की पृष्ठभूमि में सैनिटाइजर , मास्क का उपयोग और सुरक्षित दूरी का पालन किया जाए।  उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का ठीक से पालन किया जाए।

संबंधित पोस्ट

मेमन जमात फेडरेशन ने कराया कोकण के प्राथमिक स्कूलों का नूतनीकरण

Aman Samachar

खाड़ी किनारे डेब्रिज डालकर झोपड़पट्टी बनाने का कांग्रेस ने किया विरोध 

Aman Samachar

नफरत का मुकाबला मोहब्बत और सहनशीलता से ही किया जाए –  तारिक़ अनवर

Aman Samachar

महिला दिवस पर अर्बन रेस्ट रूम शुरू करने की मांग को लेकर भाजपा महिला आघाडी ने मनपा मुख्यालय में किया आन्दोलन

Aman Samachar

भारत में सबसे लंबे ईसीएमओ सरवाइवर को मेडिका हॉस्पिटल ने दिया नया जीवन 

Aman Samachar

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा सीएसआर के अंतर्गत 3000 पौधों का वृक्षारोपण

Aman Samachar
error: Content is protected !!