Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोजेक्ट-भव्या के लिए रोडिक कंसल्टैंट्स को मिला फिक्की का स्मार्ट अर्बन इन्नोवेशन अवार्ड

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] रोडिक कंसल्टैंट्स, अग्रणी इंजीनियरिंग एवं डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कंसल्टिंग कंपनी, को बिहार में इसके स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोजेक्ट के लिए फिक्की की ओर से प्रतिष्ठित स्मार्ट अर्बन इन्नोवेशन अवार्ड दिया गया है। यह अवार्ड फिक्की नई दिल्ली के फेडरेशन हाउस में एक औपचारिक कार्यक्रम में फेडरेशन आफ इंडियन चैंबर्स आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा दिया गया। यह अवार्ड व्यावहारिक इंफ्रास्ट्रक्चर समाधान प्रदान करने में रोडिक की उत्कृष्टता व प्रोफेशनल दक्षता की पहचान है।
      बिहार हेल्थकेयर प्रोजेक्ट (भव्या) के लिए मैनेजर सर्विस प्रोवाइडर (एमएसपी) के तौर पर रोडिक कंसल्टैंट्स ने अपने तकनीकी सहयोगी के साथ मिलकर बिहार के 38 जिलों के जिला अस्पतालों से लेकर स्वास्थ्य उपकेंद्रों  में फैले 13000 राज्य सरकार संचालित स्वास्थ्य सुविधाओं में एकीकृत अस्पताल सूचना प्रबंधन प्रणाली (एचआईएमएस) समाधान को विकसित, डिजाइन और लागू किया है। कंपनी ने अब तक 38 जिलों में एचआईएमएस का क्रियान्वन पूरा कर लिया है,  और मई 2024 में सभी जिलों को अत्याधुनिक एचआईएमएस प्लेटफॉर्म के माध्यम से एकीकृत कर दिया गया है। इस लागू किए गए एचआईएमएस प्लेटफॉर्म में 20 से अधिक माड्यूल शामिल हैं जैसे मरीजों का पंजीकरण, ओपीडी और आईपीडी प्रबंधन, डॉक्टर की शेड्यूलिंग, फार्मेसी, रेडियोलॉजी, और लैब सूचना मॉड्यूल, जो राज्य भर में संचालित हो रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

  महावितरण के पुराने पीडी बकाया भुगतान के लिए स्वर्णिम अभय योजना

Aman Samachar

ठाणे मनपा कर्मचारियों को 15,500 रुपये का अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा 

Aman Samachar

बीओबी (बॉब) फाइनेंशियल और नैनीताल बैंक ने को-ब्रांडेड कॉन्टैक्टलेस रुपे क्रेडिट कार्ड किया लॉन्च

Aman Samachar

पीएनबी ने देश के प्रति 127 वर्षों की सेवा को याद किया , PNB@Ease आउटलेट लॉन्च किया

Aman Samachar

 सतर्कता जागरूकता सप्ताह, 2023 के उद्घाटन समारोह कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ

Aman Samachar

लोक अदालत में ट्रैफिक पुलिस ने 1 करोड़ 46 लाख 60 हजार 250 रुपये वसूला जुर्माना

Aman Samachar
error: Content is protected !!