Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

न्यूगो ने दूसरी वर्षगांठ मनाई, कार्बन उत्सर्जन से मुक्त 45 मिलियन से ज्यादा किमी की यात्रा की 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] एवरसोर्स कैपिटल द्वारा प्रवर्तित ग्रीनसेल मोबिलिटी के भारत के प्रमुख इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस ब्रांड, न्यूगो अपनी स्थापना की दूसरी वर्षगांठ मना रहा है। इसके तहत कंपनी की दो वर्षों की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को सराहा गया और आगामी वर्षों के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप तैयार किया गया है। न्यूगो बसों ने अपनी लॉन्च के दो साल के भीतर कार्बन उत्सर्जन से मुक्त लगभग 50 मिलियन किलोमीटर की दूरी तय की है। कंपनी ने सामूहिक परिवहन उद्योग में बड़ा बदलाव लाकर अपने सभी मेहमानों को विश्वसनीय, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान किया है। न्यूगो अपने लॉन्‍च के 2 साल के भीतर महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करने वाला पहला इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस ब्रांड बन गया है।

भारतीय न केवल ज्यादा से ज्यादा यात्रा कर रहे हैं, बल्कि वे बेहतर ढंग से यात्रा भी चाहते हैं। दो साल पहले न्यूगो ने शहरों में यात्रा के अनुभव को बदलने के अभियान की शुरुआत की। उपभोक्ताओं को शानदार अनुभव  और स्थिरता के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ, न्यूगो ने 80 बसों के साथ अपना सफर शुरू किया। आज न्यूगो के पास 250 से अधिक इलेक्ट्रिक एसी बसों के बेड़ा है। 500 से ज्यादा रोजाना शेड्यूल के हिसाब से चलने वाली बसों के साथ न्यूगो भारत के प्रमुख इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस ब्रांड के रूप में उभरा है। न्यूगो ने 2022 से अब तक देश भर के 110 से ज्यादा शहरों में 50 लाख से अधिक यात्रियों को यात्रा कराई है। 10 मिलियन लीटर से अधिक डीजल की बचत और शून्य टेलपाइप उत्सर्जन के साथ इन बसों ने 30 मिलियन किलो से अधिक कार्बन उत्सर्जन को रोका है।

ग्रीनसेल मोबिलिटी के एमडी और सीईओ देवेंद्र चावला ने कहा, “दो साल पहले, हमने भारत में इंटरसिटी मास मोबिलिटी को फिर से परिभाषित करने के मिशन की शुरुआत की थी। भारतीय बेहतर तरीके से यात्रा करना चाहते हैं। न्यूगो इलेक्ट्रिक बसों का निर्माण हमारे मेहमानों को विश्वसनीयता, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कराने के लिहाज से किया गया है। इसके साथ ही यह पृथ्वी पर पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में अपना योगदान देती हैं। न्यूगो द्वारा हासिल की गईं उपलब्धियां न केवल ब्रांड के तेजी से विकास को सामने लाती हैं, बल्कि पर्यावरण में प्रदूषण कम करने के प्रति कंपनी के समर्पण को उजागर करती हैं। ब्रांड की दूसरी वर्षगांठ पर मैं सभी हितधारकों, खासतौर से अपने अद्भुत उपभोक्ताओं को हार्दिक धन्यवाद देना चाहता हूं। उनकी वफादारी और विश्वास ब्रांड की सफलता का आधार हैं। भविष्य में ब्रैंड के विकास की काफी संभावनाएं हैं।

संबंधित पोस्ट

आम आदमी का काम पूरे जोश के साथ करने पर सफलता निर्भर करती है – अभिजीत बांगर 

Aman Samachar

कोरोना के नए वेरियंट प्रकोप को रोकने के लिए जिले में प्रतिबंध लागू 

Aman Samachar

कांग्रेस ने निकाली “जरा याद करो कुर्बानी ” तिरंगा यात्रा

Aman Samachar

अगले साल से मनपा स्कूलों में पहले दिन से यूनिफॉर्म मिलेगी

Aman Samachar

अग्रोहा विकास ट्रस्ट ने किया श्री राणीसती दादी मंगलापाठ

Aman Samachar

पालघर जिले की अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट के लिए 3 करोड़ 20 लाख रूपये की निधि मंजूर

Aman Samachar
error: Content is protected !!