Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

प्रशासक नियुक्त होते ही मनपा पदाधिकारियों के कार्यालयों में लगे ताले

 भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भिवंडी मनपा का 5 वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत शासन द्वारा प्रशासक की नियुक्ति कर दी गई है. नवनियुक्त मनपा प्रशासक विजय कुमार म्हसाल के आदेश पर मनपा मुख्यालय, मनपा प्रभाग कार्यालयों स्थित तमाम गणमान्य जनप्रतिनिधियों को दिए गए कार्यालयों में ताला ठोक दिया गया है. मनपा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद 95 नगरसेवक अब पूर्व नगरसेवक हो गए हैं. नगरसेवकों का आवागमन बंद हो जाने की वजह से मनपा मुख्यालय बीरान प्रतीत होने लगा है.
         गौरतलब हो कि 8 जून को मनपा का 5 वर्षीय कार्यकाल अंततः समाप्त हो गया.शासन के आदेश पर मनपा आयुक्त विजय कुमार म्हसाल को आगामी मनपा चुनाव होने तक प्रशासक नियुक्त किया गया है.शासन द्वारा प्रशासक नियुक्ति के फौरन बाद ही आयुक्त म्हसाल ने मनपा मुख्यालय एवं प्रभाग समिति कार्यालयों में स्थित तमाम गणमान्य जनप्रतिनिधियों के कार्यालयों पर तालाबंदी किए जाने का निर्देश मनपा शहर अभियंता एवं संबंधित विभाग को दिया था.
         प्रशासक म्हसाल के आदेश का अक्षरशः पालन करते हुए मनपा प्रशासन की टीम ने महापौर, उपमहापौर, सभागृह नेता, स्थाई समिति सभापति, क्रीड़ा विभाग सभापति सहित मनपा के 5 प्रभाग सभापतियों के कार्यालय पर ताला जड़ दिया और कार्यालय में कार्यरत तमाम मनपा कर्मियों का ट्रांसफर अन्यत्र विभागों में कर दिया गया है. 95 नगरसेवकों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब नगरसेवक भी खास से आम हो गए हैं. अधिसंख्यक नगरसेवक अब मनपा मुख्यालय आना बंद कर आगामी चुनावी भागदौड़ में जुट गए हैं.नवनियुक्त मनपा प्रशासक विजय म्हसाल मनपा शीर्ष अधिकारियों के साथ नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के निराकरण सहित शहर के सर्वांगीण विकास का प्रारूप बनाने में जुटे हैं.
         शहरवासियों को आशा है कि अनुभवशील वरिष्ठ अधिकारी विजय कुमार म्हसाल भिवंडी मनपा के बेहतर प्रशासक साबित होंगे.प्रशासकीय कार्यकाल में शहर की तमाम मूलभूत समस्याओं का निदान सहित शहर का सर्वांगीण विकास करेंगे.प्रशासक के तौर पर शहर स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षण,सड़क मरम्मत समेत मनपा में दीमक की तरह फैले भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान देकर शहर को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे.

संबंधित पोस्ट

विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी विश्वनाथ गंज विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव

Aman Samachar

ठाणे – मुलुंड के मध्य मेंटल अस्पताल की जमीन पर नए रेलवे स्टेशन सहमति करार दाखिल करें – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

आरटीआई के तहत जानकारी न देने वाले मनपा के 21 अधिकारीयों पर लगा पौने तीन लाख रूपये से अधिक दंड 

Aman Samachar

 हार्टफुलनेस और एआईसीटीई द्वारा पथप्रदर्शक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

Aman Samachar

सॉफ्ट टेक के बीआईएम आधारित निर्माण परमिट प्लेटफॉर्म ने बढ़ाई बीएमसी की रैंकिंग

Aman Samachar

नए हालमार्क नियम को वापस लेने की भिवंडी सराफा बाजार असोसिएशन ने की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!