Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

90 नगर सेवकों वाली भिवंडी मनपा का कार्यकाल समाप्त , मनपा की बागडोर प्रशासक बने आयुक्त के हाथ में

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी मनपा का चुनाव 25 मई 2017 को होने के बाद उसका 5 वर्षों का कार्यकाल बुधवार 8 जून को समाप्त हो गया है. मनपा की समयावधि पूर्ण होने के उपरांत भिवंडी मनपा के 90 नगरसेवक की सदस्यता तत्काल प्रभाव से खत्म हो गई है.लगातार 5 वर्षों तक नागरिकों के बीच खास रहने वाले मनपा नगर सेवक अब आम नागरिक हो चुके हैं और मनपा की पूरी बागडोर मनपा आयुक्त व प्रशासक विजय कुमार म्हसाल के हाथ में आ गयी है .
            गौरतलब हो कि भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका का चुनाव 25 मई 2017 को हुआ था. 9 जून 2017 को कांग्रेस प्रत्याशी जावेद दलवी भिवंडी मनपा के महापौर निर्वाचित हुए थे. जावेद दलवी के ढाई वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर कोणार्क विकास आघाड़ी प्रत्याशी प्रतिभा विलास पाटील को भिवंडी मनपा महापौर होने का गौरव हासिल हुआ.महापौर प्रतिभा विलास पाटील द्वारा शहर की तमाम मूलभूत समस्याओं का निराकरण सहित शहर के सर्वांगीण विकास पर गंभीरता से ध्यान दिया गया. 90 नगरसेवकों वाली भिवंडी मनपा में 47 कांग्रेस, 20 भाजपा, 12 शिवसेना सहित 11 कोणार्क विकास आघाडी के नगरसेवक शामिल हैं.भिवंडी मनपा के 5 वर्ष के कार्यकाल में करीब डेढ़ वर्ष से अधिक का कीमती समय वैश्विक महामारी कोरोना संकटकाल प्रबंधन की भेंट चढ गया जिससे शहर में तमाम विकास कार्य बाधित हो गए. मनपा कार्यकाल की 5 वर्षीय समयावधि पूर्ण होने के उपरांत उपमहापौर सहित समस्त राजनीतिक दलों के गट नेताओं,सभागृह नेता,स्थाई समिति सभापति,मनपा प्रभाग सभापति आदि के कार्यालय भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए गए हैं.
            महाराष्ट्र शासन द्वारा भिवंडी मनपा आयुक्त विजय कुमार म्हसाल को आगामी मनपा चुनाव 2022 तक प्रशासक नियुक्त किया गया है. आगामी मनपा चुनाव 2022 पूर्ण होने तक प्रशासक बनाए गए आयुक्त विजय म्हसाल का कहना है कि, ईमानदारी और तन्मयता से शहर के विकास कार्यों पर गंभीरता से ध्यान देंगे. जनहित समस्याओं का समाधान प्राथमिकता होगी. शहर की साफ,सफाई मुहिम पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. मनपा चुनाव संपूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं. सूत्रों की मानें तो भिवंडी चुनाव अक्टूबर माह में होने के आसार हैं.

संबंधित पोस्ट

गावदेवी मैदान में भाजपा का “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान

Aman Samachar

ठाणे मनपा प्रभाग संरचना में नगरसेवकों की संख्या की चोरी – डॉ. जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar

मराठी ज्ञान के नियम न मानने वालों पर कानून के तहत कार्रवाई –  प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

भिवंडी की भंगार गोदाम में लगी आग से लाखों रूपये का माल जलकर राख

Aman Samachar

हाईवे पर चोरी की घटना में लिप्त 3 चोर पुलिस की गिरफ्त में

Aman Samachar

पीएनबी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021

Aman Samachar
error: Content is protected !!