Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एन.एस.डी.एल. का मुंबई के बीकेसी में कॉर्पोरेट कार्यालय का उद्घाटन

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  भारत की पहली डिपॉजिटरी, नैशनल सिक्युरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एन.एस.डी.एल.) ने आज अपने कॉर्पोरेट कार्यालय को मुंबई के बीकेसी में स्थित नमन चैंबर्स के नए परिसर में स्थानांतरित कर दिया। 14 अगस्त, 2024 को आयोजित एक कार्यक्रम में सेबी की अध्यक्षा, श्रीमती माधबी पुरी बुच ने नए कार्यालय का उद्घाटन किया। सेबी के पूर्णकालिक सदस्य श्री अश्वनी भाटिया, श्री कमलेश वार्ष्णेय, आई.डी.बी.आई. बैंक के एमडी एवं सीईओ श्री राकेश शर्मा, एन.एस.ई. के एमडी एवं सीईओ, श्री आशीष चौहान तथा पूंजी बाजार के कई गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

         इस अवसर पर, एन.एस.डी.एल. ने तीन नई पहलों- यानी कॉरपोरेट बॉन्ड की सुरक्षा एवं निगरानी के लिए ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म DeLiTe पर समय-समय पर उचित कदम उठाना, इसके STP प्लेटफॉर्म,STeADY पर टैक्स से संबंधित सेवाओं की उपलब्धता, तथा अल्टरनेटिव इनवेस्टमेन्ट फंड के खातों के लिए “ए –क्यूब” इंटीग्रेशन की शुरुआत की।

      इस अवसर पर श्रीमती माधबी पुरी बुच ने परिसर के डिजाइन और इसकी खूबसूरती की भरपूर तारीफ की। उन्होंने कारोबार, तकनीक तथा निवेशकों की जागरूकता के लिए एन.एस.डी.एल. की पहल की भी सराहना की। उन्होंने पूंजी बाजार के इको-सिस्टम के निर्माण में MIIs के बीच घनिष्ठ सहयोग की ज़रूरत के बारे में बात की। इसके अलावा, उन्होंने फर्स्ट लाइन रेगुलेटर के रूप में डिपॉजिटरी की भूमिका पर भी बल दिया।

संबंधित पोस्ट

जीएसटी डेप्युटी कमिशनर मंजिरी फणसाळकर बनी मिसेज यूनिवर्स

Aman Samachar

उत्तर भारतीय सेल के पनवेल तालुका प्रमुख पद पर प्रजापति की नियुक्ति

Aman Samachar

नाबालिग विकलांग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला चाचा गिरफ्तार 

Aman Samachar

एमएसएमई इकाईयों की सहायता हेतु सिडबी का गूगल के साथ किया समझौता

Aman Samachar

सड़क पर चलती टीएमटी बस में लगी आग , बड़ा हादसा टला

Aman Samachar

एनएमएमटी बहुउद्देशीय नवी स्मार्ट कार्ड योजना शुरू करने वाली देश की पहली परिवहन सेवा

Aman Samachar
error: Content is protected !!