Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ओमीक्रोन वायरस से निपटने के लिए मनपा प्रशासन पूरी तरह सुसज्ज  – मनपा आयुक्त 

ठाणे [ युनिस खान ] दक्षिण अफ्रीका में ओमीक्रोन वायरस के तेजी से प्रसार को देखते हुए मनपा आयुक्त डा  विपिन शर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों को शहर में आवश्यक सभी बुनियादी सुविधाओं को अपडेट रखने के निर्देश दिए हैं।  ठाणे मनपा ओमिक्रॉन वायरस के प्रसार का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने इस आशय का भरोसा दिलाया है।

मनपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में अतिरिक्त आयुक्त 2 संजय हेरवाड़े, उपायुक्त मनीष जोशी, अशोक बुरपुल्ले, सभी प्रभाग समितियों के सहायक आयुक्त और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में कहा गया है कि नए वायरस के प्रसार को रोकने के लिए नागरिकों को मास्क पहनना चाहिए, यदि आवश्यक न हो तो भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।  सामाजिक दूरी का पालन करें, हाथ धोएं आदि स्वास्थ्य देखभाल की दृष्टि से आवश्यक है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग और सभी अधिकारियों को कोविड अस्पताल, पार्किंग प्लाजा, ठाणे मनपा में एंबुलेंस व अन्य चिकित्सा सुविधाओं को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर आईएमए अध्यक्ष और टास्क फोर्स के सदस्य डा संतोष कदम, डा आनंद भावे, डा योगेश शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को नए वायरस के प्रसार के बारे में सूचित करने के लिए उपाय करने का भी निर्देश दिया।
विदेश से सात व्यक्ति 12 नवंबर से अब तक ठाणे शहर में आए हैं। मनपा आयुक्त डा शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन उनसे संपर्क करें और अपने आरटीपीसीआर का परीक्षण करें और यदि आवश्यक हो तो उन्हें क्वारंटाइन करें। नागरिकों को भी शहर में घूमते समय मास्क पहनना अनिवार्य है और यदि आवश्यक हो तो भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और नगर निगम द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करते हुए नागरिक अपना ध्यान रखें।

संबंधित पोस्ट

बारामती अग्रो व विधायक पवार ने मनपा को दिए 8 आक्सीजन कान्संट्रेटर 

Aman Samachar

अबूबकर सिद्दीकी सोशल एज्युकेशन एंड वेल्फेयर सोसायटी की ओर से फुटपाथ पर रहने वालों को किया कम्बल वितरित

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जीता बीएमएल मुंजाल का बिज़नेस एक्सीलेन्स थ्रू लर्निंग एंड डेवलपमेंट पुरस्कार

Aman Samachar

 निवेश प्रोत्साहन, निर्यात, व्यवसाय के लिए सिडबी करेगी महाराष्ट्र सरकार के साथ सहयोग

Aman Samachar

शेयर ऑटो रिक्शा पर रोक , कोरोना के नियमों का उलंघन करने वाले 767 ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई

Aman Samachar

अभिनेता निर्मल निरंजन अभिनीत टेलीफिल्म दीवाना मैं दीवाना का शुभ मुहूर्त सम्पन्न

Aman Samachar
error: Content is protected !!