Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

प्रतापगढ़ में नीम के पेड़ से टपकता पानी बना चर्चा का विषय 

प्रतापगढ़ ( उप्र ), जिले के सुखपाल नगर के करीब एक गांव है बनवीर काच्छ जहां के एक नीम के पेड़ के एक डाल से  पिछले दो दिनों से पानी टपक रहा है, गांव वालों ने बताया कि यह पानी पिछले दो दिन से दिन-रात बूंद बूंद कर टपक रहा है और दिनभर में बीस लीटर पानी की क्षमता वाली एक बाल्टी लगभग भर जा रही है।
       नीम का पेड़ बहुत ज्यादा पुराना नहीं लग रहा है नीम की एक डाल पर साबुन के झाग की तरह झाग बना है और उसी झाग से यह पानी टपकता है यह पानी काफी झाग नुमा है सफेद झाग की तरह दिखाई पड़ रहा है, यह पानी देखकर गांव के लोग हैरान हैं नीम के पास बैठकर लोगों के पूजा करने की तस्वीर भी सामने आ रही है, गांव के बुजुर्ग इसे चमत्कार बता रहे हैं तो युवा पीढ़ी इसे विज्ञान के नजरिए से देख रही है इसे प्रत्येक वृक्ष में निकलने वाला एक तरह तरल पदार्थ मान रही है जो पेड़ में धीरे-धीरे गोंद की तरह जम जाता है। मगर ज्यादा मात्रा में टपकाने वाला यह पानी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

संबंधित पोस्ट

एस एस सी बोर्ड परीक्षा में रईस हाई स्कूल की शानदार सफलता

Aman Samachar

27 एचपी से अधिक भार वाले अपंजीकृत पावरलूम , टेक्सटाइल उपभोक्ताओं के लिए सब्सिडी बंद

Aman Samachar

न्यूगो (NueGo) ने 5 शहरों में भारत की पहली प्रीमियम इलेक्ट्रिक इंटर-सिटी कोच सर्विसेस शुरू की

Aman Samachar

रोटरी क्लब ऑफ भिवंडी रॉयल्स के अध्यक्ष पद पर राजू पाटील की हुई नियुक्ति

Aman Samachar

एनएसडीएल ने भारत भर में ‘चलो, स्कूल चलें’ शुरू किया अभियान

Aman Samachar

भाड़ों में वर्ष दर वर्ष 22.4% और तिमाही दर तिमाही 4.6% की वृद्धि हुई

Aman Samachar
error: Content is protected !!