Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दिवा प्रभाग समिति क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ मनपा कार्रवाई तेज 

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने अनाधिकृत निर्माणों पर अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए आज प्रभाग क्रमांक 27 , 28 , 29 व 33 ,  खान कंपाउंड, दिवा शील रोड एवं दिवा आगासन में अनाधिकृत निर्माणों के विरूद्ध तोडू कार्रवाई की है। यह कार्रवाई ठाणे मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा के आदेश पर की गयी है।
समीर शेख की प्लिंथ लगभग 2000 वर्ग फीट, अब्दुल गनी शेख की शिबली नगर की प्लिंथ लगभग 4500 वर्ग फीट ,पहली और दूसरी मंजिल पर बने निर्माण और तीन स्लैब को गैस कटर से काटकर हटाया गया। साथ ही हामिद भाई, चार गली 3500 वर्ग फुट प्लिंथ व कालम आदि निर्माण को मनपा ने तोड़ दिया है। शाह नवाज शेख मन्नत बंगले के पीछे 2000 वर्ग फुट तीसरी मंजिल के कालम व निर्माण को तोड़ दिया है।
इसी तरह सुनील पाटिल के श्री समर्थ नगर दिवा की छः मंजिली इमारत की चौथी, पांचवीं और छठी मंजिल , विक्रांत पाटिल के लगभग 3500 वर्ग फुट के एक प्लिंथ को भी तोड़  दिया गया।  सुनील म्हस्के के 4,000 वर्ग फुट के तल मंजिल के साथ-साथ 1 दूसरी मंजिल के कॉलम और स्लैब तोड़ दिया गया।  सुनील कनौजिया का मढवी कॉम्प्लेक्स जीवदानी नगर तीसरी मंजिल 3000 वर्ग फुट निर्माण को मनपा ने तोड़ दिया है।
कार्रवाई में 1 पोकलेन, 3 गैस कटर, 1 ट्रेलर, 80 मजदूरों, 13 पुलिसकर्मियों, 6 जीपों, 3 जेसीबी और 4 टेंपो की मदद ली गयी है। यह कार्रवाई अतिक्रमण विभाग के उपायुक्त अशोक बुरपुल्ले के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें पुलिस कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित पोस्ट

श्‍याम स्‍टील ने विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा के साथ लॉन्‍च किया अपना नया टीवी विज्ञापन कैम्‍पेन  

Aman Samachar

भीड़ रोकने के लिए मुख्य सब्जी मार्केट का विकेंद्रीकरण कर तलावपाली में विक्रेताओं को दिए 252 स्टाल

Aman Samachar

रूद्र प्रतिष्ठान को मिला राज्य सरकार का वनश्री पुरस्कार 

Aman Samachar

ऑर्किड – 22 वें वर्ल्ड एडुकेशन सम्मिट में इंटरनेशनल स्कूल को एसटीईएएम शिक्षा में उत्कृष्ट मान्यता 

Aman Samachar

पूर्व प्रधानाचार्य स्व. डॉ नंदलाल सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि

Aman Samachar

लग्रों इंडिया ने भारत की राजधानी दिल्ली में अपना 15वां अनुभवजन्य केंद्र इनोवल किया लॉन्च 

Aman Samachar
error: Content is protected !!