Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल

प्रतापगढ़ (उप्र ), मान्धाता विकास खण्ड क्षेत्र के शहीद भगत सिंह एजुकेशनल एकेडमी विश्वनाथगंज में वार्षिकोत्सव समारोह सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेमंत नन्दन ओझा विशिष्ट अतिथि डा पीयूष शर्मा,डा बृज भानू सिंह रहे। मुख्य अतिथि हेमंत नन्दन ओझा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में पहुचकर इन छोटे छोटे बच्चों को देखकर बचपन की पुरानी यादें ताज़ी हो जाती है।
        इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों के अन्दर छुपी प्रतिभा को निखारने के अवसर मिलता है। इन्ही बच्चों में मेनहत करने वाला बच्चा एक दिन डाक्टर, इन्जिनियर, बनेगा और देश के लिए सेवा करता हुआ बाडर पर डटा मिलेगा।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे ने गीत, भक्ति गीत,नाटक, ग्रुप डांस, नृत्य प्रस्तुत करके आये हुए लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि आये हुए अतिथियों का स्वागत प्रबंधक पूनम पांडेय व स्कूल अध्यक्ष अखिल नारायण सिंह ने किया। कार्यक्रम रिया, सिर्या , विशाल,रितिका,आरोही,अवरव,तृशा,विनय, शिवानी,खुशी,शिव नायक, अदिति,इशा, आदि बच्चों ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष पवन सिंह, पत्रकार अवनीश मिश्रा, पत्रकार मो इश्तियाक, पत्रकार प्रभाकर राय, अम्बुज शर्मा, कुन्दन पटेल,अनुज राव, अतुल यादव, सुरेश महराज, जन्मेजय सिंह, धर्मेंद्र दुबे, निखिल शुक्ला, अंजनी तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

भाड़ों में वर्ष दर वर्ष 22.4% और तिमाही दर तिमाही 4.6% की वृद्धि हुई

Aman Samachar

रिहायसी सोसायटियों के विकास कार्यों पर विधायक निधि खर्च करने की विधायक ने सरकार से मांगी अनुमति

Aman Samachar

प्रीमियस के लॉन्च के साथ न्यूमेरिक एकल-चरण यूपीएस में मानकों को फिर से परिभाषित

Aman Samachar

जिले के पांचवीं से बारहवीं के 422 विद्यालय कोरोना नियमों अधीन आज से शुरू 

Aman Samachar

भाजपा युवा मोर्चा की कोकण विभागीय सह समन्यवक बनी सामाजिक कार्यकर्ता वृषाली वाघुले 

Aman Samachar

अभिनेता विक्रम राजपूत भोजपुरी फ़िल्म के लिए किए गए अनुबंधित

Aman Samachar
error: Content is protected !!