Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

उपवन तालाब पर सजेगा भव्य ‘दिवाली वंडरलैंड 2026’ कार्निवल

6 से 11 नवंबर तक रोशनी, संगीत और मनोरंजन की रहेगी धूम

ठाणे  ( यूनिस खान ) दीपावली के अवसर पर ठाणेकरों को मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनोखी सौगात मिलने जा रही है। उपवन तालाब परिसर में पहली बार भव्य दिवाली वंडर लैंड 2026’ ग्रैंड कार्निवल का आयोजन किया गया है। युवासेना द्वारा आयोजित और वी.बी. ग्रुप ऑफ कंपनीज प्रस्तुत यह दीपोत्सव 6 से 11 नवंबर तक चलेगा। कार्निवल का उद्घाटन शुक्रवार, 6 नवंबर को शाम 7 बजे परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक और ठाणे की महापौर शर्मिला पिंपळोलकर के हाथों होगा। इस अवसर पर ठाणे लोकसभा क्षेत्र के सांसद नरेश म्हस्के और एमएलसी रवींद्र फाटक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
           इस भव्य आयोजन में आकर्षक विद्युत रोशनी, शानदार सजावट, संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजन के विविध आयोजन प्रमुख आकर्षण होंगे। कार्निवल में 50 से अधिक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। भारतीय और पाश्चात्य संगीत के अनूठे संगम के साथ युवाओं के लिए विशेष मनोरंजक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए विशेष आकर्षण रखे गए हैं। युवाओं के लिए पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता, फोटोग्राफी और रील मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा कार्निवल में आने वाले नागरिकों के लिए लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया है, जिसमें आकर्षक इनाम जीतने का अवसर मिलेगा।
         इस महोत्सव का विशेष आकर्षण रविवार, 8 नवंबर को सुबह 6.30 बजे आयोजित होने वाला ‘दिवाली पहाट’ कार्यक्रम होगा। उपवन तालाब के खुशनुमा वातावरण में सुरमयी संगीत के साथ ठाणेकर दीपावली की सुबह का आनंद उठा सकेंगे। संगीत प्रेमियों से इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। इस आयोजन के माध्यम से युवासेना की ओर से राज्य के सूखाग्रस्त किसानों की सहायता भी की जाएगी। आयोजकों का कहना है कि दिवाली केवल रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि परिवार, मित्रों और समाज को एक साथ जोड़ने का उत्सव है।
        ठाणे शहर की सांस्कृतिक पहचान को और समृद्ध बनाने तथा स्थानीय कलाकारों, युवाओं और परिवारों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से इस भव्य कार्निवल की परिकल्पना की गई है। युवासेना के कार्याध्यक्ष पूर्वेश प्रताप सरनाईक ने ठाणेकरों से अपील की है कि वे 6 से 11 नवंबर तक उपवन तालाब पर पहुंचकर कार्यक्रम का हिस्सा बनें और रोशनी, संगीत, कला एवं मनोरंजन से सजे इस दीपोत्सव का भरपूर आनंद उठाएं।

संबंधित पोस्ट

तुर्भे एवं घनसोली विभाग में अनाधिकृत निर्माणों पर मनपा ने की कार्रवाई

Aman Samachar

भाजपा की स्थापना से लेकर सत्ता के शीर्ष पहुंचने पर कहाँ है वो लोग जिन्होंने अपना जीवन पार्टी में लगा दिया

Aman Samachar

बॉलीवुड हब के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड – उत्तराखंड पर्यटन मंत्री

Aman Samachar

मनपा स्कूल क्रमांक 7 की जमीन निजी ट्रस्ट को देने की बजाय मनपा स्कूल , कालेज बनाये – विरोधी पक्षनेता 

Aman Samachar

आईएमएमसीसी ने भिवंडी की रेणू बिड़ला को बनाया ब्रांड एम्बेस्डर

Aman Samachar

25 साल का इंतज़ार खत्म; हजूरी के 19 परिवारों को उनके सही घरों की चाबियां मिलीं

Aman Samachar
error: Content is protected !!