Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

कारदेखो ने दिल्‍ली एनसीआर में अपना पहला मेगा रिफर्बिशमेंट सेंटर और कस्‍टमर सर्विस सेंटर खोला 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत की प्रमुख ऑटो-टेक कंपनी कारदेखो ग्रुप ने अपना पहला यूज्‍ड कार मेगा रिफर्बिशमेंट सेंटर गुरूग्राम (एनसीआर) में खोला है। यह सेंटर रिफर्ब प्रोसेस पर पूरा कंट्रोल रखेगा और अत्‍याधुनिक उपकरणों तथा बुनियादी ढांचे का इस्‍तेमाल कर एक कंट्रोल्‍ड रिपेयर प्रोसेस के माध्‍यम से गुणवत्‍ता के मामले में मानदंड स्‍थापित करेगा और साथ ही परिचालन का पैमाना बढ़ाकर लागत कम करेगा। कंपनी की योजना निकट भविष्‍य में भारत में ऐसे 20 और रिफर्बिशमेंट सेंटर खोलने की है। 

          2000 कारों को रिफर्बिश करने की मासिक क्षमता के साथ, यह रिफर्बिशमेंट सेंटर पूरी तरह से परिचालन में आने के बाद लगभग 100 से ज्‍यादा कर्मचारी रखेगा। इनहाउस रिफर्बिशमेंट सेंटर होने से कंपनी को क्‍वालिटी पर नियंत्रण रखने और यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि कारदेखो प्‍लेटफॉर्म पर ग्राहकों को बेची जाने वाली सभी कारें उच्‍च गुणवत्‍ता की हों। कारदेखो अभी ‘नो क्‍वेश्‍चंस आस्‍क्‍ड’ 7 डेज मनी-बैक गारंटी की पेशकश कर रहा है, जिसमें ग्राहक कार की जाँच के लिये 7 दिनों तक उसके मालिक बन सकते हैं और संतुष्‍ट नहीं होने पर 100 प्रतिशत रिफंड पा सकते हैं। कारदेखो अपने ग्राहकों के लिये 6 महीने की व्‍यापक वारंटी और पूरे भारत में रोडसाइड असिस्‍टेंस (आरएसएस) की पेशकश भी करता है। आरसी ट्रांसफर का ध्‍यान कारदेखो रखता है और कार के साथ मुफ्त बीमा भी मिलता है। 

      इस रिफर्बिशमेंट सेंटर का लक्ष्‍य कंपनी की सर्विस की पेशकशों को समृद्ध बनाना और ग्राहकों को उसके करीब लाना है, जिसके लिये मेकैनिकल रिपेयर्स और बॉडी रिपेयर के सभी प्रकारों में ऑपरेशंस होंगे। यह मेगा रिफर्बिशमेंट सेंटर हाईटेक न्‍यूमैटिक टूल्‍स और उपकरणों, 3डी व्‍हील अलाइनमेंट, व्‍हील बैलेंसिंग, मेकैनाइज्‍ड टायर चेंजिंग, एयर कंडीशनिंग सर्विस, इंजेक्‍टर और स्‍पार्क प्‍लग की क्‍लीनिंग, इलेक्ट्रिक डेंट पुलर्स के साथ पूरी तरह मेकैनाइज्‍ड बॉडी शॉप, वैक्‍यूम एक्‍सट्रैक्‍टर्स के साथ डबल-एक्‍शन सैंडर्स, इंफ्रारेड हीटिंग मशीन, उच्‍च–गुणवत्‍ता की पेंटिंग के लिये पेंट मिक्सिंग फैसिलिटी के साथ पूरी तरह फंक्‍शनल डाउनड्राफ्ट पेंट बूथ जैसी सुविधाओं से युक्‍त है। 

        कारदेखो ग्रुप के को-फाउंडर और सीईओ अमित जैन ने कहा,  “इस मेगा रिफर्बिशमेंट सेंटर का खुलना हमारी कंपनी के सफर और अपने ग्राहकों को श्रेणी में सर्वश्रेष्‍ठ प्री-ओन्‍ड व्‍हीकल्‍स देने के हमारे लक्ष्‍य में एक अन्‍य महत्‍वपूर्ण कदम है। इस रिफर्बिशमेंट सेंटर में रिफर्बिश होने वाली कारों के साथ कारदेखो का भरोसा चलेगा, जो विश्‍वसनीयता, किफायत और बेजोड़ संतोष की पेशकश करता है। यह सेंटर हमारे ग्रुप की सर्वश्रेष्‍ठ कुशलताओं से सुसज्जित है और भारत में व्‍यक्तिगत परिवहन के क्षेत्र में क्रांति लाने के हमारे सपने को मजबूती देता है।‘’ गुरूग्राम के रिफर्बिशमेंट सेंटर पर रिफर्बिश होने वाली कारें केवल दिल्‍ली एनसीआर क्षेत्र से प्राप्‍त की जाएंगी और रिफर्बिश्‍ड कारें उसी बाजार में बिकेंगी। यह रिफर्बिश्‍ड कारें भारतीय ऑटो इंडस्‍ट्री में यूज्‍ड कारों के रिफर्बिशमेंट के लिये एक मानदंड स्‍थापित करेंगी। 

कारदेखो ग्रुप के विषय में 

      कारदेखो ग्रुप का मुख्‍यालय जयपुर में है, इसकी संस्‍थापना वर्ष 2006 में हुई थी और इसकी मौजूदगी भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में है। 1.2 बिलियन डॉलर के पिछले मूल्‍यांकन के साथ यह ग्रुप एक यूनिकॉर्न है। अभी यह अग्रणी भारतीय ऑटो पोर्टल्‍स चलाता है- CarDekho.com, Gaadi.com, ZigWheels.com, BikeDekho.com, PowerDrift.com । कारदेखोगाड़ी स्‍टोर भारत के 100 से ज्‍यादा बाजारों में है, जहाँ ग्राहक अपनी यूज्‍ड कारों को बेच सकते हैं। कारदेखो के पोर्टल पर अभी ग्राहकों के खरीदने के लिये 3000 से ज्‍यादा सर्टिफाइड प्री-ओन्‍ड कारें हैं।

      यह ग्रुप अब भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोटिव वीडियो कंटेन्‍ट कंपनी के रूप में जाना जाता है, जिसे यूट्यूब पर साल में 4 मिलियन से ज्‍यादा घंटे देखा जाता है। 55 मिलियन से ज्‍यादा मंथली यूनिक विजिटर्स के साथ यह सबसे बड़ा कंज्‍यूमर-फेसिंग डिजिटल डेस्टिनेशन है और साथ ही सबसे बड़ा ऑटो सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म भी। कंपनी ने ब्राण्‍ड नेम ओटीओ के तहत इंडोनेशिया में अपनी मौजूदगी दर्ज की थी और तेजी से वहाँ का नंबर वन ऑटो पोर्टल बन गई। इसने फिलिपिन्‍स के कारमुडी का अधिग्रहण भी किया और इस प्रकार दक्षिण-पूर्व एशिया के दो देशों में अपने परिचालन का विस्‍तार किया। कारदेखो को प्रमुख निवेशकों से फंडिंग मिली है, जैसे सिकोइया इंडिया, हिलहाउस कैपिटल, सनले हाउस, कैपिटलजी, पिंग एन, लीपफ्रॉग इनवेस्‍टमेंट्स, कैन्‍योन पार्टनर्स, टाइम्‍स इंटरनेट, मिराइ एसेट, क्रि‍एटिफ मीडिया कारया, एक्सिस बैंक, फ्रैंकलिन टेम्‍पलटन, आईसीआईसीआई बैंक, हार्बर स्प्रिंग, रतन टाटा, एचडीएफसी बैंक, गैनगेल्‍स, डेंटसु और ट्राइफेक्‍टा।

संबंधित पोस्ट

सिडबी ने एमएसएमई को असुरक्षित ऋण के लिए सह-उधार व्यवस्था में किया प्रवेश 

Aman Samachar

राज्य में कोरोना की समस्या गंभीर , नए मरीजों की अपेक्षा रिकवरी दर अधिक – राजेश टोपे

Aman Samachar

ओबीसी समाज की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने किया तहसीलदार कार्यालय पर ढोल बजाओं आंदोलन 

Aman Samachar

विश्व हिंदू महासंघ के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष पद पर राजेश सिंह की नियुक्ति

Aman Samachar

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान में पालकमंत्री ने विंटेज कार की सवारी का लिया आनंद 

Aman Samachar

कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह में एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आवाहन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!