Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

 आइजीएम अस्पताल में पुनः सिटी स्कैन शुरू होने से मरीजों को राहत

 I
        भिवंडी [ एम हुसेन ] शहर की इंदिरा गांधी उपजिला अस्पताल कोविड -19 संक्रमण के कारण सिटी स्कैन विभाग बंद कर दिया गया था,जिससे लगभग 7 महिने से मरीज़ों को अन्य अस्पतालों में सिटी स्कैन कराने की समस्या बनी हुई थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए आज आईजीएम अस्पताल के प्रभारी सीएमओ डाॅ.नितीन मोकाशी ने सिटी स्कैन विभाग पुनः शुरू कर दिया है। डाॅ. मोकाशी ने अपना सिटी स्कैन कराके सुरुआत किया। वे 3 माह पूर्व कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों के उपचार के दरम्यान स्वयं कोरोना वायरस से बाधित हो गये थे, जो अपना उपचार भिनार स्थित कोविड – 19 अस्पताल में कराया और स्वस्थ्य होने के बाद तुरंत कोरोना संक्रमित मरीज़ों के उपचार में लग गये थे।
      प्रभारी सीएमओ डाॅ. मोकाशी ने बताया कि अस्पताल में बंद नवजात बालक (ICU), शस्त्रक्रिया विभाग, डायलिसिस, अंतररग्ण विभाग जल्द नागरिकों के लिए शुरू किए जाने की प्रकिया शुरू की जा रही है। नागरिकों से सुविधा का लाभ उठाने का आव्हान किया है।

संबंधित पोस्ट

किसान आंदोलन के समर्थन में मुंबई महिला कांग्रेस ने किया आन्दोलन 

Aman Samachar

कोरोना अस्पतालों में आक्सीजन ,इंजेक्शन व संसाधन तत्काल उपलब्ध कराए प्रशासन – सैयद अली अशरफ

Aman Samachar

शहर में सोमवार से 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों का 14 केन्द्रों पर टीकाकरण शुरू

Aman Samachar

हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी एक गुलदस्ते के फूल- आबू आसिम आजमी

Aman Samachar

अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कांग्रेस के आन्दोलन में शामिल हुए मनसे पदाधिकारी 

Aman Samachar

राज्य के दस जिलों में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

Aman Samachar
error: Content is protected !!