Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

निर्देशक हंसराज लोहरा ने वेब सीरीज “जूनियर जासूस” का फर्स्ट लुक किया जारी,जून में होगी शूटिंग

मुंबई ( युनिस खान ) जानू राज फिल्म एंड टीवी इंटरनेशनल के बैनर तले बनने जा रही वेब सीरीज “जूनियर जासूस” का फर्स्ट लुक निर्देशक हंसराज लोहरा के द्वारा जारी किया गया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “बहुत जल्द आयेगा आर्या डिजिटल ओटीटी पर,लीड एक्टर ऑन द पोस्टर ऋतु राज हजारीबाग से,जानवी सिंह बोकारो से,शीघ्रम श्रीवास्तव मुंबई से हैं।
      आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बताया कि जूनियर जासूस को जल्द से जल्द रिलीज करने का प्रयास हैं।उम्मीद हैं आगामी एक से दो माह में यह वेब सीरीज बनकर तैयार हो जायेगी और आर्या डिजिटल ओटीटी पर रिलीज हो जायेगी।दर्शकों से अपील हैं कि अपना प्यार,आशीर्वाद और विश्वास यूं ही बनाए रखें। वहीं,निर्देशक हंसराज लोहरा ने बताया कि वेब सीरीज का कॉन्सेप्ट बेहतरीन हैं।दर्शकों को भरपूर मनोरंजन के साथ एक अलग अनुभव मिलेगा। विशेष कर युवा वर्ग को ध्यान में रखकर कहानी तैयार की गई हैं।जिसके लिए पूरी टीम ने काफी मेहनत की हैं।जो वेब सीरीज में देखने से ज्ञात होगा।वेब सीरीज के पीआर पार्टनर न्यू मीडिया टाइम हैं।

संबंधित पोस्ट

स्वस्थ, पारदर्शी व मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं का मतदाता सूची में नाम आवश्यक – मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Aman Samachar

प्राणियों की हत्या के विरोध में निकली पदयात्रा में 400 लोग शामिल

Aman Samachar

अंतर विद्यालयीन अंताक्षरी स्पर्धा में रईस जूनियर कालेज को प्रथम पुरस्कार

Aman Samachar

रेनो इंडिया ने BS VI स्टेज-2 के उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप अपने वाहनों की नई 2023 रेंज को बाजार में उतारा

Aman Samachar

विश्व पर्यावरण दिवस से पहले ब्लू डार्ट ने यूएनएफसीसीसी की ‘क्लाइमेट न्यूट्रल नाउ’ प्रतिज्ञा पर किए दस्तखत

Aman Samachar

एक लाख 15 हजार रूपये की मेफेड्रीन पावडर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!