Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

कोविड पॉजिटिव मरीज की पहली मृत्यु,  शहर 17 कोविड मरीज की स्थिति स्थिर

ठाणे ( युनिस खान ) मनपा क्षेत्र कोविड के 19 मरीज मिले है। आज एक कोविड मरीज की मौत से शहर सनसनी फैल गई है। आज ठाणे मनपा क्षेत्र में कोविड के 19 मरीज थे जिसमें एक मरीज निजी अस्पताल में है। जबकि 21 वर्षीय एक कोविड मरीज की मृत्यु हो गई। कोविड मरीज की मृत्यु की जानकारी छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल के अधीक्षक डॉ अनिरुद्ध मालगावकर ने दी है।
        मनपा के अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी ने बताया है कि कोविड मरीज डायबिटीज टाइप वन से पीड़ित था जो सिर्फ इंसुलिन से नियंत्रित था । गुरुवार को अस्पताल भर्ती होने के समय उसकी हालत गंभीर थी और शुक्रवार की शाम जांच वह कोविड पॉजिटिव पाया गया। आज शनिवार को सुबह उसकी मृत्यु हो गई है। शुक्रवार को मनपा क्षेत्र में 10 कोविड पॉजिटिव मरीज थे आज 9 नए मरीज मिले से कोविड पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 19 हो गई। इसमें 17 मरीजों की हालत स्थिर है।
        मनपा आयुक्त सौरभ राव ने कोविड के मरीज मिलने से मनपा प्रशासन को सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है। मनपा स्वास्थ्य विभाग और सभी अस्पतालों को कोरोना मरीजों की जांच के लिए अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में एक विशेष कक्ष स्थापित किया गया है।
       कोरोना मरीजों का पता लगने का सिलसिला शुरू होने के मद्देनजर ठाणे मनपा आयुक्त सौरभ राव ने शुक्रवार को विभाग प्रमुखों की समीक्षा बैठक में मनपा क्षेत्र में कोरोना मरीजों की स्थिति का जायजा लिया। मनपा क्षेत्र में मिले कोविड मरीजो में हल्के लक्षण पाए जाने की जानकारी दी गई हैं और इन सभी का घर पर ही इलाज किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ चेतना नितिल ने बताया कि मरीजों हालत स्थिर है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक और जांच किट भी उपलब्ध हैं।
     उपचार हेतु छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में कोविड पॉजिटिव मरीजों के लिए 19 बिस्तरों का एक अलग वार्ड तैयार किया गया है, यह जानकारी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनिरुद्ध मालगांवकर ने दी। उन्होंने यह भी कहा कि कलवा में आरटीपीसीआर सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। मनपा प्रशासन ने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

संबंधित पोस्ट

नाकाबिल डेवलपर्स से प्रोजेक्ट्स लेकर काबिल डेवलपर्स को देने के निर्देश

Aman Samachar

ठाणे से दस हजार कार्यकर्ता वज्रमूठ सभा में होंगे शामिल – आनंद परांजपे

Aman Samachar

भाजपा युवा मोर्चा की कोकण विभागीय सह समन्यवक बनी सामाजिक कार्यकर्ता वृषाली वाघुले 

Aman Samachar

भारत की पहली ईको फ्रेंडली 250 टन इलेक्ट्रिक क्रेन से होगा प्रदूषण कम और ईंधन बचत

Aman Samachar

स्टार्टअप इंडिया सीड फंड योजना के तहत एआईसी – पिनेकल को रुपये 45 मिलियन प्राप्त होगा

Aman Samachar

थैलेसीमिया रोगियों के लिए रक्त स्टेम सेल प्रत्यारोपण एकमात्र चिकित्सीय उपचार विकल्प

Aman Samachar
error: Content is protected !!