Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

गणेश मूर्ति विसर्जन के मद्देनजर मनपा आयुक्त ने विसर्जन घाटों व कृतिम तालाबों का किया निरिक्षण 

ठाणे [ युनिस खान ] सार्वजनिक गणेशोत्सव के मद्देनजर मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने गणेश मूर्तियों के विसर्जन के लिए ठाणे मनपा द्वारा निर्मित कृत्रिम तालाबों  और विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया।  उन्होंने कहा है कि इस समय कोरोना के संक्रमण को देखते हुए गनेशोत्सन व विसर्जन के लिए  मनपा की ओर से सभी आवश्यक प्रबंध किये गए हैं।
    आज सुबह मनपा  आयुक्त डा शर्मा ने कोलशेत विसर्जन महाघाट से कृत्रिम तालाब और विसर्जन घाटों का निरीक्षण शुरू किया।  स्थायी समिति के सभापति संजय भोईर, वरिष्ठ नगर सेवक देवराम भोईर, माजीवाड़ा मानपाड़ा प्रभाग समिति के अध्यक्ष भूषण भोईर, नगर सेविका  उषा भोईर, अतिरिक्त आयुक्त (1) संदीप मालवी, उपायुक्त अशोक बुरपुल्ले, नगर अभियंता अर्जुन अहिरे, उप नगर अभियंता विनोद गुप्ता, सहायक आयुक्त शंकर पटोले, विजयकुमार जाधव, कार्यकारी अभियंता मोहन कलाल, चेतन पटेल, रामदास शिंदे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
          श्री गणेश मूर्तियों के बहते जल में विसर्जन के लिए पारसिक रेटीबंदर, कोलशेत, कोपारी (चेंदनी कोलीवाड़ा), कलवा ब्रिज (नेचर पार्क), कलवा  और दिवा घाट पर कुल 7 विसर्जन घाट बनाए गए हैं।  इस स्थान पर छोटी-छोटी गणेश मूर्तियों के साथ बड़ी गणेश बड़ी मूर्तियों के विसर्जन की व्यवस्था की गई है। मासुन्दा तालाब , खरेगांव तालाब , न्यू शिवाजी नगर, कलवा तालाब , वागले एस्टेट क्षेत्र में रायलदेवी तालाब नंबर 1, रायलदेवी तालाब नंबर 2, उपवन में पलायदेवी मंदिर, अंबेघोसले तालाब , नीलकंठ वुड्स तालाब , बाल्कम रेवाले और कावेसर (हीरानंदानी) कृत्रिम तालाब निर्मित किया जा चुका है।
इसी तरह जो श्रद्धालु विसर्जन घाटों या कृत्रिम तालाब के स्थान पर मूर्ति विसर्जन नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए मनपा ने मासुन्दा तालाब , माधवी हाउस, वर्तकनगर में देवदया नगर, शिवई नगर, चिरंजीवी अस्पताल, महागिरी कोलीवाड़ा, कोपारी प्रभाग में सुविधा उपलब्ध कराया है। उनके लिए बस स्टॉप, मोडेला चेक नाका, तेम्बी, काशीनाथ घणेकर नाट्यगृह, पवार बस स्टॉप, वसंत विहार स्कूल, कामगार अस्पताल, लोकमान्य नगर बस स्टॉप, यशोधन नगर, रीजेंसी हाइट्स, आजादनगर, विजयनगरी, एनेक्सी कसारवडवाली, लोढ़ा लक्सरिया, जेल लेक, सह्याद्री स्कूल, मनीषा नगर और दत्ता मंदिर, शील वार्ड कार्यालय आदि स्थान पर श्री गणेश मूर्ति स्वीकृति केंद्र स्थापित किए गए हैं।
मनपा क्षेत्र में गणेश मूर्तियों के विसर्जन में श्रद्धालुओं को होने वाली असुविधा से बचने के लिए इस वर्ष भी 9 प्रभाग समिति के तहत मोबाइल विसर्जन प्रणाली बनाई गई है।
इस बीच, ठाणे मनपा क्षेत्र में डिजीठाणे प्रणाली के माध्यम से गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए ऑनलाइन टाइम स्लॉट बुकिंग की सुविधा शुरू की गई है ताकि कोरोना में गणेश विसर्जन के समय भीड़ से बचा जा सके।  मनपा आयुक्त डा शर्मा ने नागरिकों से इस बुकिंग सुविधा का लाभ उठाने का आवाहन किया है।
विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उनके एंटीजन टेस्टिंग की व्यवस्था की गई है। मनपा ने प्रत्येक विसर्जन स्थल पर एक परीक्षण केंद्र स्थापित किया है।  इसके अलावा, भगवान गणेश के विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी कृत्रिम तालाबों व विसर्जन महाघाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

संबंधित पोस्ट

बंटी- बबली सहेली के 42 तोला सोने के आभूषण ले उड़े

Aman Samachar

अनाधिकृत निर्माण निर्माणों पर चला मनपा का हथौड़ा

Aman Samachar

     बैंक ऑफ बड़ौदा ने शुरू किया बड़ौदा तिरंगा डिपॉजिट 

Aman Samachar

मनपा आयुक्त ने विविध इलाकों का दौराकर संबंधित अधिकारियोंको दिए आवश्यक निर्देश 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 6 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों का शुभारंभ कर देश को गहन वित्तीय समावेशन से जोड़ा

Aman Samachar

बिजली दर वृद्धि के खिलाफ भाजपा ने महावितरण कार्यालय के सामने आन्दोलन कर बिजली बिल की होली जलाया 

Aman Samachar
error: Content is protected !!