Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

झूठ बोल रहा ड्रैगन, विदेश मंत्रालय ने किया साफ, पूरी तरह नहीं हुई चीनी सैनिकों की वापसी

नई दिल्‍ली, एजेंसियां। पूर्वी लद्दाख में स्थित वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन पूरी तरह से चालबाजी में उतर आया है। एक तरफ तो उसने अपने सैनिकों को वापस नहीं बुलाया है लेकिन दूसरी तरफ यह दावा कर रहा है कि अधिकांश जगहों से सैनिकों की वापसी हो गई है। चीन का यह भी दावा है कि एलएसी पर अब हालात सामान्य हो रहे हैं। भारत ने गुरुवार को चीन का दोहरा चरित्र उजागर करते हुए बताया कि पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर सभी इलाकों से चीनी सैनिकों के वापसी की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो पाई है। भारत ने चीन से इस मामले में गंभीरता से प्रयास करने को भी कहा है।

सैनिकों की वापसी सुनिश्चित करे चीन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, ‘पूर्वी लद्दाख में सैनिकों की वापसी को लेकर कुछ प्रगति हुई है लेकिन वापसी प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। दोनों पक्षों के वरिष्ठ सैन्य कमांडरों के बीच शीघ्र ही मुलाकात होनी है ताकि आगे का रास्ता निकाला जा सके। हम पहले ही यह कह चुके हैं कि सीमा पर अमन शांति ही द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत बनाने की सबसे अहम शर्त है। हमें उम्मीद है कि चीनी पक्ष गंभीरता से काम करेगा और पूर्व में विशेष प्रतिनिधियों के बीच बनी सहमति के मुताबिक पूरी तरह से सैनिकों की वापसी सुनिश्चित करेगा।’

संबंधित पोस्ट

कोविड-19 के इस मुश्किल समय में हेल्थ और हाइजिन से जुड़े प्रोडक्ट्स पर एशियन पेंट्स का जोर: अमित सिंगलेे

Admin

अमृता विश्वविद्यालय अलार्म 2021 अंतर्राष्ट्रीय वार्तालाप में वक्ताओं ने एंटीबायोटिक प्रतिरोध पर दी सलाह

Aman Samachar

भिवंडी में जल्द बनेगा छठ देवी माता का मंदिर– निलेश चौधरी

Aman Samachar

Heavy rains lash Delhi, traffic snarls in some areas

Admin

गैस रिसाव से लगी आग में पोली भाजी केंद्र का सामान जलकर नष्ट 

Aman Samachar

भिवंडी गोदाम क्षेत्र के चोरी मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार , 55 लाख का माल बरामद

Aman Samachar
error: Content is protected !!