Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

5 लाख 80 हजार रुपये कीमत की बिजली चोरी , पुलिस में मामला दर्ज

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भिवंडी शहर व ग्रामीण परिसर में बिजली सप्लाई करने वाली फ्रेंचाइजी टोरेंट पावर कंपनी ने बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए जुटी है. टोंरेट पावर कंपनी की विजिलेंस टीम ने 2 अलग अलग जगहो पर कार्रवाई करते हुए बिजली चोरों के खिलाफ शांतिनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.
            पुलिस के अनुसार काल्हेर गांव स्थित शिवाजी चौक के पास रहने वाले मोतीराम जयराम तरे व योगेश मोतीराम तरे ने अपने मकान क्रं 418 में 30 दिसम्बर 2020 से 30 सितंबर 2021 के दरमियान बिजली डिस्ट्रीब्यूशन बाॅक्स से अवैध कनेक्शन कर 9158 यूनिट बिजली करीब 1 लाख 55 हजार 818 रुपये कीमत की बिजली चोरी किया.टोंरेट पावर कंपनी के एक्जीक्यूटिव नीरज किशोरराव औतकर ने इसकी शिकायत शांतिनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया है.इसी तरह वाजा मोहल्ला, डाॅ.निसार मुकनी क्लीनिक के सामने रहने वाले फैयाज अहमद मोहम्मद उस्मान मोमिन व अनाम मोमिन ने अपने मकान 31/3 में 24 मार्च 2021 से 24 दिसम्बर 2021 के दौरान टोरेंट पावर कंपनी के मिनी सेक्शन पीलर में अवैध कनेक्शन कर 15318 युनिट बिजली करीब 4 लाख 24 हजार 833 रुपये की बिजली चोरी किया.उक्त शिकायत टोंरेट पावर कंपनी के एक्जीक्यूटिव ओंकार चंद्रकांत सालवी ने शांतिनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. शांतिनगर पुलिस ने बिजली चोरों के खिलाफ बिजली अधिनियम 2003 के कलम 135 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक माली कर रहे हैं.

संबंधित पोस्ट

समाज की बेहतरी के लिए शिक्षा व सामाजिक एकता आवश्यक – लालचंद निषाद

Aman Samachar

मंगला हाई स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य बिष्ट गुरूजी को अंतिम बिदाई

Aman Samachar

Govind Namdev to return with Radhe Your Most Wanted Bhai: ‘Salman Khan comes with a lot of positivity’

Admin

अभिनेत्री खुशी महतो को मिला बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड

Aman Samachar

ओमिक्रोन फैलता तेज है खतरनाक कम , डरने की नहीं सावधानी की जरुरत – डा सुशील इन्दोरिया

Aman Samachar

केरल में ईद के मौके पर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए नमाज अदा की गई, देखें Videos

Admin
error: Content is protected !!