Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अंजुमन खैरुल इस्लाम उर्दू हाई स्कूल ठाणे,एसएससी का शानदार परीक्षा परिणाम 

ठाणे ( हिना खान ) शहर के पुराने एवं प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान अंजुमन खैरुल इस्लाम उर्दू हाई स्कूल ठाणे ने एक बार फिर दसवीं कक्षा के एसएससी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस वर्ष विद्यालय का कुल रिजल्ट 89.91 प्रतिशत रहा,जो पिछले वर्षों की तरह संतोषजनक है।
         इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में कुल 37 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें से 34 विद्यार्थी सफल हुए। सफल छात्रों में 2 छात्रों ने डिस्टिंक्शन मार्क्स,19 छात्रों ने प्रथम श्रेणी, जबकि 4 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी हासिल की। ​​विद्यालय के मेधावी छात्र चौधरी शादाब वाहिद ने 84% अंकों के साथ प्रथम स्थान, मुहम्मद फरीदुद्दीन ने 76.20% अंकों के साथ दूसरा स्थान तथा अंसारी काशिफ मुहम्मद शहजाद ने 71.60% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रों की इस शानदार सफलता पर अंजुमन खैरुल इस्लाम ट्रस्ट के अध्यक्ष, संस्थापक महासचिव फरीद अहमद, स्कूल कमेटी के चेयरमैन डॉ. हनीफ लकड़वाला, प्रभारी प्रधानाध्यापक मुहम्मद जुबैर बख्शी और सभी शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों ने छात्रों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

संबंधित पोस्ट

पीएनबी और टाटा मोटर्स फाइनैंस ने कामर्शियल वाहनों की को-सोर्सिंग के लिए साझेदारी की

Aman Samachar

प्रभाकर सिंह शिवसेना उद्धव बालासाहेब पक्ष के संगठक बने

Aman Samachar

यूपीएससी मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं के लिए विशेषज्ञ गाइड द्वारा आयोजित मॉक इंटरव्यू

Aman Samachar

प्रभाग रचना में संशोधन नहीं करने पर रामबाग के नागरिकों ने दी चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी 

Aman Samachar

गैस सिलेंडर विस्फोट से घर में लगी आग सेसारा सामान जलकर राख

Aman Samachar

निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 4,500 करोड़ की योजना, केंद्र सरकार देगी 60 फीसदी सब्सिडी – कपिल पाटील 

Aman Samachar
error: Content is protected !!